
मुजफ्फरपुर, 29 दिसंबर . बिहार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और Mumbai क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने Monday को नवी Mumbai में करोड़ों रुपए के सोना लूट मामले का पर्दाफाश किया. संयुक्त टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इन आरोपियों के पास से लूट के कई आभूषण भी बरामद किए गए हैं. बताया गया कि नवी Mumbai के नेरुल स्थित एक शोरूम में 22 दिसंबर को अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 2 करोड़ 62 लाख 26 हजार रुपए मूल्य के सोने के आभूषण लूट लिए थे. इस सनसनीखेज वारदात के बाद नवी Mumbai के एनआरआई सागरी Police स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए बिहार भाग आए थे. तकनीकी सर्विलांस और वैज्ञानिक जांच के आधार पर Mumbai क्राइम ब्रांच ने बिहार एसटीएफ से संपर्क साधा. दरअसल, Police को सूचना मिली कि आरोपी मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और Mumbai क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकानों पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले रामानंद यादव उर्फ आनंद यादव और आजमगढ़ निवासी रामजन्म गोंड के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद इनकी तलाशी के क्रम में लूट के दो सेट सोने के हार, दो लॉकेट सहित सोने की चेन, चार कान के झुमके और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.
गिरफ्तारी के बाद मुजफ्फरपुर में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और कागजी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद, Mumbai क्राइम ब्रांच की टीम दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर Mumbai रवाना हो गई.
–
एमएनपी/पीएसके