
कोलकाता, 16 जून . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंकने की घटना में Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कोलकाता के कालीघाट Police थाने में इस मामले में नामजद First Information Report दर्ज की गई है.
Police ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189(2), 190, 125(ए), 115(2) और 133 के तहत मामला दर्ज किया है. Police के अनुसार, Monday की शाम लगभग 6:15 बजे आरोपी चंदन और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने 30बी, हरीश चटर्जी स्ट्रीट, कोलकाता-25 के पास एक अवैध भीड़ जमा की. इस भीड़ ने विधायक कुणाल घोष पर जानबूझकर अंडे फेंके. आरोपियों का इरादा उन्हें शारीरिक चोट पहुंचाना और सार्वजनिक रूप से अपमानित करना था.
विधायक कुणाल घोष ने कालीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन और रवि कायला को घटनास्थल के आसपास से गिरफ्तार कर लिया और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
कालीघाट थाने की Police मामले की गहन जांच कर रही है. cctv फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है. घटना के बाद टीएमसी ने इसे Political साजिश बताया. पार्टी ने आरोप लगाया कि विपक्षी ताकतें विधायक को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की कोशिश कर रही हैं.
बता दें कि कुणाल घोष पर पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान अंडा फेंका गया था. इस घटना के बाद कुणाल घोष ने इसे गंभीर सुरक्षा लापरवाही बताते हुए Government पर निशाना साधा. उन्होंने बताया कि वह वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक के लिए ममता बनर्जी के घर पहुंचे थे. जैसे ही वह बाहर निकल रहे थे, मीडिया ने उन्हें रोककर सवाल पूछा, जिनका वह जवाब दे रहे थे. इसी दौरान दो युवकों में से एक ने उन पर अंडा फेंक दिया.
उन्होंने कहा कि उन्होंने आखिरी क्षण में अपना चेहरा मोड़ लिया, जिससे अंडा उनके चश्मे या आंख पर नहीं लगा और एक बड़ी चोट टल गई. उन्होंने यह भी कहा कि वह उस समय बिना किसी सुरक्षा के खड़े थे, जिससे उन्हें निशाना बनाया गया.
–
एससीएच/डीकेपी