महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश जारी

नागपुर, 16 जून . Maharashtra के नागपुर में एक शादीशुदा महिला ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और कथित जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने का आरोप लगाया. इस मामले में Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. First Information Report दर्ज के बाद Police ने जांच शुरू की.

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इतना ही नहीं, घटना का वीडियो भी बनाया गया और बाद में उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया.

मामले की जानकारी देते हुए नागपुर Police के डीसीपी जोन-1 ऋषिकेश रेड्डी ने समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर Friday को First Information Report दर्ज की गई थी. शिकायत में जबरन यौन उत्पीड़न, उगाही और धार्मिक परिवर्तन से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं. Police ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

डीसीपी रेड्डी ने बताया कि जांच के तहत पीड़िता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उससे जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं और सबूतों को सत्यापित किया जा रहा है. Police हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके.

उन्होंने कहा कि फिलहाल शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई है कि पीड़िता और आरोपी पहले से परिचित थे. महिला प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से जुड़ी हुई है. First Information Report में कुल तीन आरोपियों के नाम दर्ज हैं. इनमें से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए Police की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अगले 10 से 15 दिनों में जांच के बाद मामले की स्थिति अधिक स्पष्ट हो जाएगी.

वीकेयू/डीकेपी

Leave a Comment