
बेलगावी (कर्नाटक), 3 दिसंबर . कर्नाटक के बेलगावी जिले में Tuesday को एक 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. Police ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार किए गए लोगों का नाम मणिकांठा दिन्निमणि और इरन्ना संकम्मनवर है. Police ने बताया कि एक आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की, जबकि दूसरे ने पहरा देकर इस घटना में उसका साथ दिया.
यह घटना मुरागोडा Police थाने में दर्ज की गई. Police के अनुसार, सातवीं कक्षा की छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया जब वह आटा चक्की से लौट रही थी. तभी आरोपी उसको पास के गन्ने के खेत में खींचकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया.
यह घटना देर से सामने आई क्योंकि पीड़िता के परिवार को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. हैरान करने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर घटना को अंजाम दिया गया, पीड़िता का घर उससे महज 200 मीटर की दूरी पर ही है.
Monday (1 दिसंबर) को दर्ज शिकायत के बाद, मुरगोड Police ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
बेलगावी के एसपी भीमाशंकर गुलेड़ ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शिकायत दर्ज होते ही Police अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. हमने मामले की जांच के लिए एक महिला Police अधिकारी को तैनात किया है. आरोपी मणिकांठा और इरन्ना को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा.
एसपी ने कहा कि हम यह पता लगाने के लिए जांच करेंगे कि शिकायत देर से क्यों दर्ज कराई गई. हालांकि, माना जा रहा है कि पीड़ित सदमे में होगी, जिसके चलते वह परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दे सकी.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम पीड़िता को सुरक्षा देंगे. Police ने मामले में समझौता करने की कोशिश नहीं की है. खासकर पोस्को मामलों में Police सतर्क है. यह समझौता करने लायक मामला नहीं है.
–
एमएस/डीकेपी