
New Delhi, 14 मई . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है. पीड़िता के शिकायत के बाद Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, Police आगे की जांच में जुटी हुई है.
पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि एक निजी बस में उसके साथ गैंगरेप किया गया. बस में पर्दे लगे हुए थे और वह रानीबाग इलाके से उस बस में बैठी थी. घटना बाहरी दिल्ली के नांगलोई में हुई.
पीड़िता पीतमपुरा इलाके की रहने वाली है, जो मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है. 11 मई की रात को वह काम से पैदल घर लौट रही थी, तभी सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस रुकी. आरोप है कि महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े एक आदमी से ‘समय’ पूछा, जिसके बाद कथित तौर पर उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया गया.
Police के अनुसार, आरोपियों ने बस को नांगलोई इलाके की ओर ले गए, जहां कथित तौर पर महिला के साथ रेप किया गया. Police के अनुसार, महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं.
घटना के बाद पीड़िता ने नांगलोई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद Police ने मामला दर्ज किया और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एक टीम को लगाया गया.
दिल्ली Police ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बस के ड्राइवर और कंडक्टर बताए जा रहे हैं. Police ने वारदात में इस्तेमाल बस को भी जब्त किया है. अधिकारियों ने बताया कि अभी इस मामले में दिल्ली Police हर एंगल से जांच कर रही है.
हालांकि, दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप की इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
–
डीसीएच//