टीवीके सरकार राज्य के अधिकारों की रक्षा करेगी, केंद्र से भी बनाए रखेगी बेहतर संबंध: सीएम विजय

चेन्नई, 23 जून . तमिलनाडु के Chief Minister विजय ने Tuesday को विधानसभा में कहा कि उनकी Government राज्य के अधिकारों और हितों की मजबूती से रक्षा करेगी, साथ ही केंद्र Government के साथ रचनात्मक और सकारात्मक संबंध बनाए रखेगी. उन्होंने कहा कि राज्य का विकास और जनकल्याण उनकी Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

विधानसभा में Governor के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए Chief Minister विजय ने कहा कि तमिझगा वेट्ट्री कझगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली Government पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और जनकेंद्रित प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि उनकी Government सुशासन, जवाबदेही और समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं के कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है.

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य पारदर्शी प्रशासन स्थापित करना और महिलाओं की सुरक्षा तथा कल्याण सुनिश्चित करना है. हम इन लक्ष्यों की ओर चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं.”

Chief Minister ने इस दौरान पूर्ववर्ती डीएमके Government पर भी तीखा हमला बोला. बिना किसी दल का नाम लिए उन्होंने कहा कि उनकी Government पर अनुभवहीनता के आरोप लगाने वाले लोग स्वयं वित्तीय कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार रहे हैं. विजय ने कहा कि उनकी Government जनता के लिए काम करना जानती है, लेकिन सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करना नहीं.

उन्होंने कहा कि टीवीके Government सार्वजनिक निविदाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी, Governmentी राजस्व की रक्षा करेगी और निष्पक्ष एवं जवाबदेह प्रक्रियाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा करेगी. Chief Minister ने यह भी कहा कि उनकी Government नशे के बढ़ते खतरे पर अंकुश लगाने और सभी विभागों में जवाबदेही को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

केंद्र-राज्य संबंधों पर अपनी Government का रुख स्पष्ट करते हुए विजय ने कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा “केंद्र में संघवाद और राज्यों को स्वायत्तता” की है. उन्होंने कहा कि टीवीके वैचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विरोध करती है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि हर मुद्दे पर केंद्र Government से टकराव किया जाए.

उन्होंने कहा, “हम वैचारिक रूप से भाजपा के विरोधी हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर मुद्दे पर केंद्र Government से संघर्ष किया जाए. तमिलनाडु का विकास हमारी प्राथमिकता है. साथ ही हम राज्य के अधिकारों और अपने नीतिगत सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करेंगे.”

Chief Minister ने दावा किया कि उनकी Government संघीय अधिकारों और संसाधनों के बंटवारे से जुड़े मुद्दों पर लगातार तमिलनाडु के हितों की रक्षा करती रही है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी Government किसी Political खेमे का हिस्सा नहीं है और उसकी निष्ठा केवल जनता के प्रति है. उन्होंने धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय को अपनी Government के मार्गदर्शक सिद्धांत बताया.

विजय ने कहा, “जो लोग राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अंततः जनता ही नकार देगी. हम किसी टीम का हिस्सा नहीं हैं. हम केवल जनता के हैं.”

डीएससी

Leave a Comment