खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी का दबदबा, पाकिस्तानी सुरक्षा बल बेबस

New Delhi, 11 मार्च . तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) पर काबू पाने से नाकाम रहे Pakistanी सुरक्षा बल की वजह से खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के अशांत इलाके में एक समानांतर Government का कब्‍जा हो गया है.

अफगानिस्तान तालिबान और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के खिलाफ चल रही लड़ाई का असर Pakistanी सुरक्षा बलों पर पड़ा है, जिसके कारण टीटीपी ने बड़े स्तर पर बढ़त बना ली है.

इन घटनाओं पर नजर रख रहे भारतीय अध‍िकार‍ियों के अनुसार, टीटीपी खैबर जिले में बड़े पैमाने पर अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रहा है. इलाके में कई जगहों पर टीटीपी के लड़ाके तलाशी और चेकिंग करते दिखाई दे रहे हैं.

अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय Police पूरी तरह से बेबस हो गई है और टीटीपी के लड़ाके खुलेआम इलाके में तलाशी अभियान चलाते दिख रहे हैं.

हालांकि, टीटीपी अभी रोजमर्रा के प्रशासन में सीधे तौर पर शामिल नहीं है, लेकिन उसने सुरक्षा व्यवस्था पर नियंत्रण कर लिया है, जिससे स्थानीय Police सिर्फ मूक दर्शक बनकर रह गई है.

टीटीपी को यह भी समझ है कि इस नियंत्रण को बनाए रखने के लिए उसे पैसे की जरूरत होगी, इसलिए उसके सदस्य लोगों से चंदा इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि अपनी गतिविधियों को चला सके.

लंबे समय में टीटीपी पूरे इलाके पर नियंत्रण स्थापित करना चाहता है. वह लोगों से कह रहा है कि अब वही इस क्षेत्र का प्रभारी है और जल्द ही सामान्य स्थिति बन जाएगी. स्थानीय सुरक्षा बल टीटीपी से टकराव से बच रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे इस लड़ाई में कमजोर पड़ सकते हैं.

खैबर पख्तूनख्वा के बारा इलाके में टीटीपी का दबदबा है. यहां वह खुलेआम अपनी ताकत दिखा रहा है और Pakistanी प्रशासन की ओर से किसी प्रतिक्रिया की कमी ने उसकी मदद की है.

अधिकारियों के अनुसार, टीटीपी को स्थानीय लोगों से ज्यादा विरोध नहीं मिला है. केपी के लोग लंबे समय से Pakistan के शासन से नाराज रहे हैं. वे इस बात से भी नाखुश हैं कि Pakistan की सेना ने तालिबान के खिलाफ युद्ध छेड़ा है. यह स्पष्ट नहीं है कि लोग टीटीपी का समर्थन करते हैं या नहीं, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वे Government के इस क्षेत्र के प्रति रवैये से खुश नहीं हैं.

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि टीटीपी को एहसास है कि उसने इलाके में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है और वह इसे खोना नहीं चाहता. यही कारण है कि उसने कई जगहों पर सुरक्षा चौकियां स्थापित कर दी हैं. संगठन नहीं चाहता कि Pakistanी सुरक्षा बलों का कोई अधिकारी इस इलाके में प्रवेश करे. साथ ही हथियार और गोला-बारूद के आने को रोकने के लिए भी जांच जारी है.

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल Pakistan की Government चुप है, लेकिन जल्द ही वह इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रांत (आई ) और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों को टीटीपी के खिलाफ लड़ने के लिए इस्तेमाल कर सकती है. यह योजना लंबे समय से बनाई जा रही थी और हाल के महीनों में Pakistan Government आई के साथ आधिकारिक और अनौपचारिक दोनों तरीकों से संपर्क में रही है.

आई इस समय ऐसे डेथ स्क्वॉड तैयार कर रहा है, जिन्हें केपी और बलूचिस्तान दोनों जगह इस्तेमाल किया जाएगा. Pakistan Government को लगने लगा है कि वह टीटीपी और बीएलए जैसे संगठनों से पारंपरिक तरीके से नहीं लड़ सकती, इसलिए उसका मानना है कि आई इन समूहों से लड़ने में ज्यादा सक्षम है और इसी कारण उसे अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है.

भारतीय एजेंसियों के अनुसार केपी की स्थिति बहुत गंभीर है और जल्द ही बड़े स्तर पर संघर्ष बढ़ सकता है. फिलहाल, Pakistan अफगान तालिबान के साथ अपने संघर्ष में व्यस्त है, इसलिए वह केपी पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रहा है.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment