
आगरा, 30 मई . अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी और उनके पति Saturday को आगरा पहुंचे. उन्होंने यहां विश्व धरोहर सूची में शामिल ताजमहल की दीदार किया. दंपति निजी दौरे पर India आया है.
टिफनी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, हालांकि आम लोगों के लिए इसे बंद नहीं किया गया. Friday को दिल्ली पहुंचे टिफनी-बुलोस ने दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया था.
दौरे के बाद की तस्वीरें एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए टिफनी ने लिखा, अक्षरधाम का दौरा अभूतपूर्व था. उनके साथ माइकल बुलोस और उनके मित्र भी इस यात्रा में शामिल रहे.
स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर ने भी इस यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें टिफनी ट्रंप, माइकल बुलोस और उनके साथ आए मेहमानों की मेजबानी कर सम्मान मिला. मंदिर प्रशासन ने इसे “संस्कृति और विरासत की खोज का सुंदर दिन” बताया.
India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी social media पर उनका स्वागत करते हुए “वेलकम टू इंडिया” लिखा.
टिफनी ट्रंप, अमेरिकी President की चार संतानों में से एक हैं, जबकि माइकल बुलोस एक अमेरिकी-लेबनानी व्यवसायी हैं. दोनों का विवाह 12 नवंबर 2022 को हुआ था.
निजी दौरे पर आईं टिफनी का आगरा के बाद Rajasthan के जैसलमेर जाने की योजना है. जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर, धोरों और भव्य किलों के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है.
क्वाड सम्मेलन के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने आए मार्को रूबियो भी अपनी पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ताजमहल की ऐतिहासिक वास्तुकला और सांस्कृतिक महत्व का जिक्र किया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि ताजमहल की प्राचीन वास्तुकला भारतीय सभ्यता और विरासत का सुंदर प्रमाण है. यह स्मारक India की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक माना जाता है और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है.
हाल के वर्षों में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने India यात्रा के दौरान इस स्मारक का दौरा किया है, जो इसे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध विरासत स्थलों में से एक के रूप में इसकी पहचान को और मजबूत करता है.
–
केआर/