अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए पाकिस्तान में विशेष दूत भेजेंगे ट्रंप

वॉशिंगटन, 25 अप्रैल . अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप Pakistan में विशेष दूत भेजेंगे ताकि ईरान के साथ बातचीत की जा सके. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि हाल ही में कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं.

लेविट ने कहा कि President ने स्पेशल एनवॉय वॉफ और जारेड कुश्नर को फिर से इस्लामाबाद भेजने का फैसला किया है.” उन्होंने यह भी कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है, और वो आमने-सामने बात करना चाहता है.

उन्होंने आगे बताया क‍ि इसलिए स्टीव और जारेड Pakistan जाएंगे, ताकि ईरान की बात सुन सकें. President ट्रंप हमेशा से मानते हैं कि “कूटनीति को एक मौका देना चाहिए.”

लेविट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में ईरान की तरफ से कुछ प्रगति देखी गई है, हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि क्या तेहरान ने बातचीत से पहले कोई एकीकृत प्रस्ताव दिया है या नहीं.

वॉशिंगटन में वरिष्ठ नेतृत्व, जिसमें President, उपPresident जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल हैं, वे सभी अमेरिका में ही रहेंगे और आगे की जानकारी का इंतजार करेंगे. उपPresident को “स्टैंडबाय” पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर उन्हें भी Pakistan भेजा जा सकता है.

ये बयान ऐसे समय आए हैं जब मध्य पूर्व में कूटनीतिक गतिविधियां तेज हैं. लेविट ने इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम (सीजफायर) बढ़ाने की भी पुष्टि की और इसे “दुनिया और अमेरिका के लिए एक और बड़ी सफलता” बताया.

उन्होंने कहा, “हम इजरायल और लेबनान दोनों के आभारी हैं कि उन्होंने मिलकर बातचीत जारी रखने का फैसला किया.” साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में दोनों देशों के नेताओं को वॉशिंगटन में भी आमंत्रित किया जा सकता है.

एवाई/एबीएम

Leave a Comment