
यरूशलम, 8 जून . बेरूत में हुए हवाई हमलों के जवाब में इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बौछार के बाद अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने Sunday को फोन पर बात की. यह जानकारी इजरायल के Governmentी टीवी चैनल कान टीवी ने दी.
हालांकि, इस फोन कॉल को लेकर न तो नेतन्याहू के कार्यालय और न ही ट्रंप के कार्यालय की ओर से तुरंत कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया.
फोन कॉल से पहले ट्रंप ने इजरायल के चैनल 12 न्यूज से कहा था कि वह नेतन्याहू को जवाबी हमला न करने की सलाह देंगे, क्योंकि वह नहीं चाहते कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही युद्धविराम वार्ताएं टूट जाएं.
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, “मैं ईरान से यही कहूंगा कि आपने अपनी मिसाइलें दाग दी हैं, अब बस कीजिए. बातचीत की मेज पर वापस आइए और समझौता कीजिए.”
उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की ओर से मिसाइलें दागे जाने से पहले वॉशिंगटन और तेहरान किसी समझौते के बहुत करीब पहुंच चुके थे.
ट्रंप ने कहा, “हम बहुत करीब थे. मेरा मानना है कि आने वाले Monday , Tuesday या Wednesday तक समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते थे. लेकिन अब यह घटना हो गई.”
उन्होंने कहा, “यह निश्चित रूप से बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद नहीं करेगी.”
सीएनएन के अनुसार, ईरान ने Sunday को कम से कम 10 बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल की ओर दागीं. ये मिसाइलें तीन अलग-अलग चरणों में छोड़ी गईं. इजरायली सेना का कहना है कि सभी मिसाइलों को रास्ते में ही रोक लिया गया.
सीएनएन द्वारा उद्धृत दो इजरायली सूत्रों ने कहा कि इजरायल इस हमले का ‘कड़ा जवाब’ देगा, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है.
इजरायली सेना ने Sunday रात बताया कि अब तक ईरान की ओर से चार मिसाइल हमलों की लहरें इजरायल की तरफ भेजी जा चुकी हैं.
फिलहाल किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है. हालांकि, इन मिसाइल हमलों के कारण उत्तरी इजरायल के कई इलाकों में सायरन बजाए गए.
–
एवाई/एएस