त्रिपुरा सीएम माणिक साहा का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार तय

नदिया, 26 अप्रैल . त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार राज्य में भाजपा की Government बनना तय है.

सीएम माणिक साहा ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो और जनसभाओं को संबोधित किया और कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल है.

सीएम ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि जहां भी वे जा रहे हैं, वहां लोगों की आवाज एक ही है – वे Prime Minister Narendra Modi और भाजपा को चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि लोग पीएम मोदी का कितना समर्थन करते हैं और भाजपा का कितना समर्थन करती है. यह समय की मांग है, और मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में यह बहुत जरूरी है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में शांति की बहुत जरूरत है. बांग्लादेश से आने वाले गुंडों को रोकना बेहद जरूरी है. यह देश की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है.

त्रिपुरा सीएम ने दावा किया कि पहले चरण में भाजपा को 105-110 सीटें मिलेंगी. 29 तारीख को भी भाजपा को अच्छी संख्या में सीटें मिलने की उम्मीद है. इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की Government बनेगी.

माणिक साहा ने कहा कि पिछले कई दशकों से लोग सीपीएम और 15 साल से तृणमूल कांग्रेस का शासन देख चुके हैं. अब बदलाव की बारी है.

उन्होंने कहा कि बहुत समय हो गया. भाजपा के बिना कुछ नहीं होगा. बदलाव जरूर होगा. माहौल बहुत अच्छा है.

भाजपा नेताओं की मेहनत की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि हमारे Prime Minister, गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी यहां चुनाव प्रचार कर रहे हैं और हम सब मिलकर काम कर रहे हैं. 4 तारीख को नतीजे आएंगे और उस दिन हम जीत की आवाज सुनेंगे.

सीएम ने एक्स पोस्ट में कहा कि पहले फेज के चुनाव में भारी संख्या में वोट डालकर बंगाल के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पक्की कर दी है. मुझे पूरा भरोसा है कि दूसरे फेज में भी हर तरह की धमकी और जुल्म को नजरअंदाज करते हुए-बंगाल की जनता ईवीएम पर ‘कमल’ खिलाएगी.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment