तृणमूल के बागी गुट ने त्रिपुरा की एनसीपीआई में शामिल होने का प्रस्ताव लोकसभा स्पीकर को सौंपा

New Delhi/कोलकाता, 14 जून . Lok Sabha में तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के बागी और बहुमत वाले गुट ने संसद के निचले सदन में तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल का अलग गुट बनाने की चर्चित संभावना पर आगे बढ़ने के बजाय त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआईI) में शामिल होने का फैसला किया है. सांसदों के इस गुट की अगुवाई चार बार Lok Sabha सांसद रहीं डॉ. काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय कर रही हैं.

बागी सांसदों ने Sunday को Lok Sabha स्पीकर को पत्र सौंपकर इस बारे में आधिकारिक अनुरोध किया.

बागी सांसदों के एनसीपीआई में शामिल होने के फैसले की पुष्टि करते हुए घोष दस्तीदार ने कहा कि हम देश के हित में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में एनडीए के साथ काम करेंगे.

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बांकुरा से तृणमूल कांग्रेस के Lok Sabha सांसद अरूप चक्रवर्ती ने मीडिया को बताया कि एनसीपीआई पूरे पश्चिम बंगाल में अपने दफ्तर खोलेगी.

एनसीपीआई 2022 में बनी थी. पार्टी के ऑफिस असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में हैं. कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के बांकरा में भी इसका एक ऑफिस है. बागी सांसदों ने इस कम जानी-पहचानी Political पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है.

इससे पहले, बागी सांसदों ने संकेत दिया था कि वे Lok Sabha में तृणमूल कांग्रेस के अंदर एक अलग गुट बनाएंगे, जैसा पश्चिम बंगाल विधानसभा में किया गया था, और उसके बाद एनडीए से समर्थन की अपील करेंगे.

हालांकि, Sunday को इन घटनाक्रमों के बीच, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने Lok Sabha स्पीकर को पत्र लिखकर आग्रह किया कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर किसी भी नए गुट को मान्यता न दी जाए. उन्होंने तर्क दिया कि पार्टी के चुने हुए सांसद उस पार्टी के नीतिगत फैसलों से अलग होकर काम नहीं कर सकते, जिसका वे प्रतिनिधित्व करते हैं.

इसके बाद, पार्टी के बागी गुट के 20 सांसदों ने Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और एनसीपीआई में शामिल होने और एनडीए का समर्थन करने के अपने फैसले के बारे में एक प्रस्ताव सौंपा.

एमएस/

Leave a Comment