संजना पांडे की ‘तुलसी विवाह’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगी तुलसी की हिम्मत और संघर्ष

Mumbai , 28 मार्च . भोजपुरी सिनेमा की मशहूर Actress संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘तुलसी विवाह’ लेकर आ रही है. यह एक ऐसी साहसी महिला पर केंद्रित है, जो कैंसर बीमारी से लड़ते हुए अपना जीवन संभालती है.

Saturday को फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया. 4 मिनट 5 सेकंड के ट्रेलर की पूरी कहानी में तुलसी और उसका पति कई मुश्किलों का सामना करते हैं.

ट्रेलर की शुरुआत तुलसी नाम की एक साधारण लड़की से होती है, जिसका किरदार संजना पांडे निभा रही हैं.

कहानी के प्रारंभ में, तुलसी को देखने आए वर पक्ष के लोग उसे पसंद कर लेते हैं और ‘रोका’ की रस्म संपन्न होती है. इसके पश्चात विवाह की तैयारियां आरंभ हो जाती हैं, किंतु इसी बीच परिजनों को तुलसी के कैंसर से पीड़ित होने का पता चलता है. इस विषम परिस्थिति में तुलसी की चाची इस बात को गोपनीय रखने की सलाह देती हैं.

विवाह के बाद जब तुलसी अपने ससुराल पहुंचती है, तो ससुराल पक्ष को उसकी बीमारी का पता चलता है. वे इसे ‘छल’ मानकर तुलसी को घर से निकालने की बात करने लगते हैं. इस मुश्किल वक्त में तुलसी का पति उसका साथ देता है और इलाज शुरू करवाता है. हालांकि, इस संघर्षपूर्ण समय में सहायता के लिए कोई भी आगे नहीं आता, जिससे दोनों बहुत परेशान हो जाते हैं.

ट्रेलर के अंत में तुलसी अपने इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जाती दिखाई देती है. यह दृश्य फिल्म की भावुकता को और बढ़ा देता है.

मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन सत्येन्द्र सिंह ने किया है और संगीत ओम झा ने तैयार किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप सिंह व मंजुल ठाकुर हैं. फिल्म भोजपुरी पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है. इसमें पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और संस्कारों को खूबसूरती से दिखाया गया है.

फिल्म में संजना पांडे के अलावा, गोलू तिवारी, संजय पांडेय, कंचन मिश्रा, आलोक सिंह, प्रकाश जैस, निशा तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, और श्वेता कुमारी जैसे कलाकार नजर आएंगे.

एनएस/एएस

Leave a Comment