जालौन में दर्दनाक हादसा, पाहूज नदी में नहाते समय तीन युवक डूबे

Lucknow, 19 जून . उत्तर प्रदेश के जालौन में Friday को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पाहूज नदी में नहाते समय तीन युवक की डूबने से मौत हो गई.

घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि Friday को यूपी के जालौन जिले में गोपालपुरा गांव के पास पाहूज नदी में नहाते समय तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई है.

पीड़ित Madhya Pradesh के भिंड जिले के मिहोना Police स्टेशन इलाके के लिधौरा और अतियानपुरा गांवों के 12 से ज्यादा युवाओं के ग्रुप का हिस्सा थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे.

Police अधिकारियों के अनुसार, गर्मी से राहत पाने के लिए युवाओं के ग्रुप ने नदी में नहाने का फैसला किया. नहाते समय कुछ युवा नदी के गहरे हिस्से में चले गए, जहां पानी का बहाव तेज था.

नदी की तलहटी की गहराई में अचानक आए बदलाव से तीनों तेज बहाव में बह गए और डूबने लगे. उनके साथियों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण ऐसा करना नामुमकिन हो गया.

हालात की गंभीरता का पता चलते ही हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत Police को सूचना दी. माधोगढ़ Police स्टेशन की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से तेजी से खोज अभियान शुरू किया.

कड़ी मशक्कत के बाद नदी से तीनों युवाओं के शव बरामद किए गए. इनकी पहचान जगमोहन बघेल (19), सुदीप बघेल (17) और अवनीभ यादव (20) के तौर पर हुई है.

Police ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं, मृतकों के परिवारों को जब यह खबर मिली, शादी समारोह का खुशनुमा माहौल दुख में बदल गया.

हालांकि, Police हर पहलू से घटना की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या कोई लापरवाही या नदी की स्थितियों के बारे में जानकारी की कमी इसकी वजह बनी.

Police ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों में जाते समय सावधानी बरतें, खासकर गर्मियों के महीनों में, जब पानी का स्तर और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment