
Mumbai , 29 जून . Mumbai के गोरेगांव इलाके में तेज रफ्तार टेम्पो की टक्कर से 68 वर्षीय टैक्सी चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मजहरुल खान के रूप में हुई है. हादसे के बाद टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया.
आरे Police ने आरोपी चालक धर्मेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है.
Mumbai Police के अनुसार, यह हादसा गोरेगांव स्थित आरे-पवई रोड पर हुआ. मजहरुल खान टैक्सी चालक थे और Monday सुबह करीब 8 बजे रोज की तरह काम के लिए घर से निकले थे.
करीब 11:30 बजे वह यूनिट नंबर-22 के पास खड़े थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक टेम्पो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उन्हें कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही उठने-चलने में असमर्थ हो गए.
घटना के बाद मजहरुल खान ने अपने बेटे इस्तेखार खान को फोन कर हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलते ही इस्तेखार मौके पर पहुंचे और घायल पिता को इलाज के लिए जोगेश्वरी स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल ले गए.
अस्पताल में मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी नामक युवक ने परिजनों से संपर्क कर बताया कि वह हादसे में शामिल टेम्पो का सुपरवाइजर है. उसने चालक की पहचान धर्मेंद्र यादव के रूप में की.
इलाज के दौरान दोपहर करीब 1:45 बजे मजहरुल खान ने दम तोड़ दिया. अस्पताल से सूचना मिलने पर आरे Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
इस्तेखार खान की शिकायत के आधार पर Police ने आरोपी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने तथा उसकी वजह से मौत होने की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की है.
Mumbai Police ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है. Police मामले की आगे की जांच कर रही है.
–
एएमटी/एबीएम