
Mumbai , 28 अप्रैल . Maharashtra दिवस के अवसर पर Mumbai Police ने दादर क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. Police ने बताया कि 1 मई को दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान में Maharashtra दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसके चलते आसपास के सभी मार्गों पर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात में बदलाव और प्रतिबंध लागू रहेंगे.
Mumbai ट्रैफिक Police की ओर से जारी ट्रैफिक नोटिफिकेशन के अनुसार, परेड के सुचारू संचालन और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा, बाधा या खतरे से बचाने के लिए यह विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा रही है.
ट्रैफिक Police ने मोटर चालकों को सलाह दी गई है कि वे सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच दादर और शिवाजी पार्क के आसपास के मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे इस इलाके में जाने से बचें और कोहिनूर बीएमसी लॉट में बनी निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करें.
Police ने यह भी स्पष्ट किया है कि विभिन्न स्थानों पर संकेतक (साइन बोर्ड) और ट्रैफिक Policeकर्मी तैनात रहेंगे, जो वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को मार्गदर्शन देंगे, ताकि उन्हें कम से कम असुविधा हो. इसके अलावा, स्थानीय निवासियों और बिना कार पास वाले नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहन दादर स्थित जेके सावंत रोड पर प्लाजा सिनेमा के पास बीएमसी के कोहिनूर पार्किंग लॉट में पार्क करें.
जानकारी के अनुसार, परेड का मार्च शिवाजी पार्क मैदान के गेट नंबर 5 से शुरू होकर, बाईं ओर मुड़कर केलुस्कर रोड (उत्तर) – सी रामचंद्र चौक – बाईं ओर मुड़कर – एस सावरकर रोड (दक्षिण की ओर) – संगीतकार वसंत देसाई चौक (केलुस्कर रोड का दक्षिणी जंक्शन) – और फिर दाईं ओर मुड़कर अंत में ‘नारली बाग’ पर समाप्त होगा.
Mumbai Police ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि Maharashtra दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.
–
पीएसके