सर्राफा कारोबार संकट में, व्यापारी पुलिस उगाही से परेशान: अखिलेश यादव

Lucknow, 16 मई . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में सोने की कीमतों, आर्थिक असमानता और छोटे कारोबारियों पर बढ़ते दबाव के बीच Government पर निशाना साधा. Lucknow में स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि Government की नीतियों ने सर्राफा कारोबार को संकट में डाल दिया है, जबकि Police-प्रशासन व्यापारियों को फर्जी मुकदमों और उगाही के जरिए प्रताड़ित कर रहा है.

अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में रोजाना 10-15 व्यापारी Police वसूली का शिकार हो रहे हैं. Samajwadi Party मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि स्वर्णकार समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन Government के फैसलों ने इस वर्ग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. उन्होंने सोने को लेकर केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आम लोगों के हाथ खाली हैं तो अर्थव्यवस्था मजबूत होने का दावा कैसे किया जा सकता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की पूंजी कुछ लोगों तक सीमित होकर रह गई है और महंगाई ने आम व्यापारियों की कमर तोड़ दी है. अखिलेश यादव ने कहा कि Government जानबूझकर ऐसा माहौल बना रही है, जिससे छोटे और मध्यम कारोबारी संकट में फंस जाएं.

अखिलेश यादव ने कहा कि स्वर्णकार समाज सबसे ज्यादा राजस्व देने वालों में है, फिर भी उन्हें सुरक्षा और सम्मान नहीं मिल रहा. Samajwadi Party स्वर्णकार समाज के साथ खड़ी है और 2027 में Government बनने पर स्वर्णकार बोर्ड के गठन, डिजाइन विश्वविद्यालय की स्थापना और संत नरहरि दास महाराज की प्रतिमा गोमती रिवरफ्रंट पर लगाने का काम किया जाएगा.

उन्होंने Government पर भ्रष्टाचार और जमीन घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या, आगरा, गोरखपुर, Lucknow और प्रयागराज में बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद-फरोख्त हुई है और इसमें भाजपा नेताओं की भूमिका रही है.

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने की राजनीति करती है, लेकिन 2027 में जनता उसका जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि समाजवादी Government बनने पर किसी के साथ अन्याय नहीं होगा, सभी को सुरक्षा और न्याय मिलेगा तथा प्रदेश में अमन-चैन कायम किया जाएगा.

कार्यक्रम में मौजूद स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने भी Government पर एजेंसियों के दुरुपयोग और व्यापारियों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment