झारखंड प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात, छात्र आंदोलन समेत राज्य के मौजूदा हालात से कराया अवगत

रांची, 17 अगस्त . Jharkhand में जारी छात्र आंदोलन और राज्य की मौजूदा Political परिस्थितियों के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने Sunday को लोकभवन पहुंचकर Governor संतोष गंगवार से मुलाकात की. भाजपा नेताओं ने राज्य में उपजे हालात और विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर Governor से चर्चा की.

भाजपा नेताओं ने Governor को विशेष रूप से जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य के छात्र पिछले 24 दिनों से रांची में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. कई छात्र लंबे समय से आमरण अनशन पर हैं और स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में उपचाररत हैं.

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों को लेकर राज्य Government गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि Government की ओर से बातचीत की पहल तो की जा रही है, लेकिन छात्रों की प्रमुख मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. भाजपा नेताओं ने Governor से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया, ताकि आंदोलनरत छात्रों की जायज मांगों पर Government तत्काल विचार करे और गतिरोध का समाधान निकले.

भाजपा नेताओं ने कहा कि आंदोलन लंबा खिंचने से कई छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक हो गई है. ऐसे में Government को संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्रों के साथ सार्थक संवाद करना चाहिए और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लेना चाहिए. मुलाकात के दौरान राज्य के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

भाजपा नेताओं ने राज्य की वर्तमान Political और सामाजिक स्थिति से Governor को अवगत कराया. भाजपा नेताओं के अनुसार, Governor ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य में उपजे तमाम हालात पर उनकी पैनी नजर है और वह पूरे घटनाक्रम से अवगत हैं.

बता दें कि जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के नेतृत्व में छात्र जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment