
Mumbai , 26 मई . तुषार कपूर Bollywood के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने कॉमेडी, ड्रामा और मल्टीस्टारर फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है. वह अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट, social media, राजनीति और आज की युवा पीढ़ी को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि आज का India पहले से ज्यादा जागरूक हो चुका है और social media ने लोगों को राजनीति और देश के मुद्दों के प्रति काफी सतर्क बनाया है.
से बात करते हुए तुषार कपूर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जाहिर किया. उन्होंने कहा, ”मैं एक बार फिर दर्शकों के सामने कुछ नया लेकर आने के लिए बेहद उत्साहित हूं. यह मेरे लिए खास अनुभव है क्योंकि मैं लंबे समय बाद फिर उसी तरह के किरदार और माहौल में लौट रहा हूं. फिल्म का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी 10 से 15 दिनों की शूटिंग बाकी है.”
उन्होंने निर्देशक रोहित शेट्टी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ”मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे रोहित शेट्टी के साथ कई बार काम करने का मौका मिला. वह देश के सबसे सफल निर्देशकों में गिने जाते है. मैंने उनके साथ चार बार काम किया है और चारों बार फिल्मों को ब्लॉकबस्टर सफलता मिली. अब मुझे उम्मीद है कि पांचवीं बार भी दर्शकों का वैसा ही प्यार मिलेगा.”
तुषार कपूर ने social media और राजनीति पर भी खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ”पहले हमारी पीढ़ी राजनीति को इतना करीब से नहीं समझती थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. अब मैं खुद Political बहस और न्यूज डिबेट्स को ध्यान से देखता हूं. आज मुझे देश के अलग-अलग राज्यों की राजनीति और वहां की पार्टियों की जानकारी है. social media और न्यूज प्लेटफॉर्म्स ने ज्यादा जागरूक बना दिया है. India में अब लोग राजनीति को गंभीरता से लेने लगे हैं. मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है क्योंकि लोग अब वोट देने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं. साल 2014 के बाद देश में राजनीति को लेकर जागरूकता और ज्यादा बढ़ी है. पहले मेरे परिवार में राजनीति पर ज्यादा चर्चा नहीं होती थी, लेकिन अब मेरी मां भी राजनीति को फॉलो करती हैं.”
जब ने उनसे पूछा कि social media पर अक्सर कहा जाता है कि जेनजी राजनीति को गंभीरता से नहीं लेती, तो इस पर तुषार कपूर ने कहा, ”आज की युवा पीढ़ी का एक बड़ा हिस्सा काफी समझदार और जागरूक है. कई युवा देश की Political स्थिति को अच्छे से समझते हैं और उस पर अपनी राय भी रखते हैं.”
तुषार कपूर ने social media पर वायरल होने वाले कई ट्रेंड्स और मीम्स पर भी बात की. उन्होंने कहा, ”कुछ चीजें केवल इंटरनेट पर चलने वाला एक ट्रेंड या फैशन होती हैं, जिन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. मैं खुद social media पर वायरल हो रही हर चीज को फॉलो नहीं करता और ज्यादा ध्यान असली खबरों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर देता हूं.”
–
पीके/एबीएम