
Ahmedabad, 6 मार्च . अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले Ahmedabad में महिला सशक्तीकरण को लेकर कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. Ahmedabad सिटी Police की ओर से महिलाओं को सम्मान देने और उनके योगदान को सामने लाने के लिए अलग-अलग गतिविधियां रखी गई हैं. इसी कड़ी में Friday को महिला बाइक रैली का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में Police कमिश्नर जी.एस. मलिक भी मौजूद रहे.
जी.एस. मलिक ने बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, और इसी को ध्यान में रखते हुए Ahmedabad Police कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले Police वॉकथॉन का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिला Policeकर्मियों ने भाग लिया. इसके बाद Ahmedabad Police में काम करने वाली सभी महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया, ताकि उनकी सेहत का ध्यान रखा जा सके.
उन्होंने बताया कि इसी शृंखला में Friday को महिलाओं की बाइक रैली निकाली गई. इस रैली की खास बात यह थी कि इसमें शामिल सभी बाइकर्स महिलाएं थीं. महिला Policeकर्मी पूरे आत्मविश्वास के साथ बाइक चलाते हुए रैली में शामिल हुईं और शहर में एक मजबूत संदेश भी दिया.
जी.एस. मलिक ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं. कई क्षेत्रों में तो महिलाएं पुरुषों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि Police विभाग में भी महिलाओं का काम काफी सराहनीय है और उनकी भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है.
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सामने सिर्फ नौकरी की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि घर की जिम्मेदारी भी होती है. इसके बावजूद महिलाएं दोनों भूमिकाएं बहुत अच्छे तरीके से निभा रही हैं. Police विभाग में भी उन्होंने देखा है कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं हैं.
जी.एस. मलिक का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत होती है.
–
पीआईएम/एएस