
New Delhi, 14 दिसंबर . कांग्रेस Sunday को दिल्ली में कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. इस पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम लोगों को बताना चाहते हैं कि आज सत्ता में ‘चोरी की Government’ है.
Lok Sabha में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “सदन में बयान देना एक बात है, लेकिन उन्होंने सदन में पूछे गए हमारे सवाल का जवाब नहीं दिया. इसके बजाय उन्होंने अपना जवाब दिया. दूसरी बात, उन्होंने सदन को गलत जानकारी दी. हमने डिटेल्स मांगी थीं कि वोट कैसे और किस तरह चुराए गए, और हमने सबूत पेश किए.”
दिल्ली की रैली को लेकर पूर्व कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने कहा, “राहुल गांधी ने Maharashtra और Haryana के चुनावों को लेकर रिसर्च की. Maharashtra और Haryana में चुनावों के एनालिसिस से पता चला कि उनकी रणनीति हेरफेर वाली है. मतदाताओं के वोट काटे गए और फर्जी वोटरों से मतदान कराया गया. इसके सभी सबूत हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त बातों को सुनने को तैयार नहीं है.”
कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा, “हर राज्य से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं. हर राज्य का प्रतिनिधित्व होगा. केंद्र शासित प्रदेशों का भी प्रतिनिधित्व होगा. राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के सबूत पेश किए. इस रैली से पूरी उम्मीद है कि राहुल गांधी के संदेश को हर राज्य में जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा.
Maharashtra कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने कहा, “Government यह सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है कि वोट चोरी कैसे हो रही है. लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोगों के वोटों में हेरफेर किया जा रहा है. हम कह सकते हैं कि ‘वोट छोड़ो, गांधी छोड़ो’ का नारा हमारे नेता राहुल गांधी ने दिया था और वह हमारा है.”
–
डीसीएच/