
New Delhi, 15 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि आज हर दिल की धड़कन ‘वंदे मातरम’ के नाद से गूंज रही है. आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है.
अपने भाषण की शुरुआत करते हुए Prime Minister मोदी ने कहा कि आज हम सब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज हर दिल की धड़कन ‘वंदे मातरम’ के नाद से गूंज रही है. आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है. देश उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आज आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा, “आप सबको स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं. देश आज उन महान सपूतों का फिर से स्मरण करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग और बलिदान की पराकाष्ठा की.”
Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि अपने तप त्याग और बलिदान से आजादी के एकमात्र लक्ष्य को लेकर, अपनी पूरी जिंदगी खपा दी. पूज्य बापू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को बलिदान की महान परंपरा जगाने वाले, महान क्रांतिकारियों को आज मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं.
पीएम मोदी ने कहा, “आज जो इस समारोह में उपस्थित हैं, उन सभी के लिए आज एक ऐतिहासिक पल भी है. आजादी के बाद 15 अगस्त, लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम’ गूंज रहा है. आज जब हम देश के लोग ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष मना रहे हैं, तो इससे बड़ा उत्तम अवसर क्या हो सकता है.”
इसी बीच, Prime Minister मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप रहा, भूस्खलन का प्रकोप रहा, अनेक परिवार प्रभावित हुए. उनके दुख दर्द को हम भलीभांति अनुभव करते हैं. पीड़ित परिवारों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम और पूरा देश उनके साथ खड़े हैं.
–
डीसीएच/