
Mumbai , 20 दिसंबर . Bollywood Actress टिस्का चोपड़ा और उनके पति संजय चोपड़ा Saturday को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं. इस खास अवसर पर टिस्का ने अपने वैवाहिक जीवन की यादों को social media पर ताजा किया.
Actress ने इंस्टाग्राम पर पति संग तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में दोनों के बीच केमिस्ट्री साफ झलक रही है. दोनों एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते और गले लगते नजर आ रहे हैं. वहीं, फैंस ने भी कमेंट्स सेक्शन में दंपति को बधाइयां और शुभकामनाएं दी.
Actress ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, “हम अभी भी साथ में नाचते हैं, अभी भी थोड़ी नोक-झोंक होती है और हम बेस्ट फ्रेंड्स हैं. हैप्पी एनिवर्सरी, संजय चोपड़ा.”
Actress ने एयर इंडिया पायलट संजय चोपड़ा से साल 1997 में शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दरअसल, दोनों की पहली मुलाकात फ्लैट ढूंढने के दौरान हुई थी. दरअसल, उस दौरान संजय Mumbai में एयर इंडिया हॉस्टल में रह रहे थे. वहीं, दोस्तों संग रहने के लिए वे फ्लैट ढूंढ रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात Actress से हुई थी, लेकिन टिस्का उन दिनों Actress नहीं थी, बल्कि वे एयर होस्टेस थीं. पहले फोन कॉल पर बातचीत हुई, फिर मुलाकात हुई, धीरे-धीरे दोस्ती हुई और ये रिश्ता वैवाहिक बंधन में बदल गया.
Actress ने हाल ही में फिल्म ‘साली मोहब्बत’ से निर्देशन में डेब्यू किया है. इस फिल्म में राधिका आप्टे, दिव्येंदु, अनुराग कश्यप और वेटरन एक्टर शरत सक्सेना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसका निर्माण जियो स्टूडियोज और मनीष मल्होत्रा मिलकर स्टेज5 प्रोडक्शन के बैनर तले कर रहे हैं.
फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की साधारण गृहिणी के इर्द-गिर्द घूमती है. वो जिंदगी में अचानक बेवफाई और धोखे के जाल में फंस जाती है. फिर शुरू होती है उसकी जिंदगी की असली जंग. कहानी में प्यार, धोखा, बदला और आत्म-सम्मान जैसे कई गहरे मुद्दे छुए गए हैं. यह फिल्म जी5 पर जल्द ही रिलीज होगी.
–
एनएस/एएस