
कोलकाता, 27 दिसंबर . पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में Saturday को घने कोहरे के कारण हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.
Police के अनुसार, यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गरम बासती इलाके में उस समय हुई, जब एक छोटी कार और 12 पहियों वाले ट्रॉली (ट्रेलर) के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद ट्रेलर सड़क किनारे खाई में जा गिरा.
बताया गया कि छोटी कार उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर विपरीत दिशा से आ रहा था. ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान कार चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
हादसे में कार चालक मनोजीत बिस्वास की मौके पर ही मौत हो गई. वह अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम क्षेत्र के सांकश चाय बागान का निवासी था. अन्य दो मृतकों की पहचान सौविक बिस्वास और राजू मंडल के रूप में हुई है. सौविक, मनोजीत का चचेरा भाई था और सांकश चाय बागान का ही रहने वाला था, जबकि राजू मंडल अलीपुरद्वार का निवासी और पेशे से कार मैकेनिक था.
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर बंगाल में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई है. इसी कारण यह दुर्घटना हुई.
Police अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सभी सड़कों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. अधिकारियों द्वारा रात के समय सफर करने वाले चालकों के लिए गर्म दूध, चाय और बिस्कुट की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है.
सिलीगुड़ी के डीसीपी (ट्रैफिक) काजी शम्सुद्दीन अहमद ने कहा, “हर साल इस समय घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है. सभी को वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतनी चाहिए. आज सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. हम लोगों को सावधानी से ड्राइव करने की सलाह देंगे.”
इसी बीच, Saturday सुबह कोलकाता के विद्यासागर सेतु पर एक कंटेनर ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया. ट्रक की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना से हावड़ा और कोलकाता को जोड़ने वाले पुल पर यातायात धीमा हो गया.
–
डीएससी