
Patna, 21 जून . बिहार के Patna जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में Sunday को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. तीन परिवारों के इकलौते चिराग बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के अनुसार, हेतनपुर गांव के कई दोस्त Sunday सुबह गंगा नदी में स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचे थे. सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक तीन बच्चों का पैर गहरे पानी में चला गया और वे डूबने लगे. साथ मौजूद अन्य बच्चों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की तेज धारा के कारण वे सफल नहीं हो सके. देखते ही देखते तीनों बच्चे गंगा की लहरों में समा गए.
बच्चों द्वारा ग्रामीणों को सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ गंगा घाट पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला और तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.
थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान पीयूष कुमार, तेज कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में की गई है. सभी हेतनपुर गांव के रहने वाले थे और सभी की उम्र 7 से 11 साल के बीच थी. हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया.
ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बच्चे आपस में अच्छे मित्र थे और रोजाना साथ खेलते-कूदते थे. किसी को अंदेशा नहीं था कि एक साथ तीन बच्चों की जिंदगी इस तरह खत्म हो जाएगी. घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना Police मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.
Police ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. बताया गया कि आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि दी जाएगी.
–
एमएनपी/एसके