
Mumbai , 21 अप्रैल . पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद यूसुफ पठान के ससुर को उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि दो दिन पहले Mumbai के भायखला इलाके में इन लोगों ने एक Gujaratी परिवार पर हमला किया था. Mumbai Police ने Tuesday को यह जानकारी दी.
Mumbai की भाखला Police ने युसूफ पठान के ससुर और अन्य तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी फरार है.
भायखला Police के अनुसार, स्थानीय निवासी यूसुफ खान (30) Saturday रात करीब 9 बजे घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी से पानी उछलकर शोएब खान (35) पर जा गिरा. यूसुफ खान ने Police को बताया कि उन्होंने गाड़ी रोककर तुरंत माफी मांगी लेकिन शोएब ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बांस की लकड़ी से कार का विंडशील्ड तोड़ दिया. इसके बाद शोएब ने यूसुफ खान पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घर लौटने के बाद यूसुफ खान के परिवारवालों ने Police के पास जाने की सलाह दी. Police स्टेशन जाते समय रास्ते में उनकी मुलाकात खालिद खान उर्फ मकालिक (यूसुफ पठान के ससुर) से हुई, जिन्होंने अपने बेटे उमरसाद पठान (35), शोयब पठान और एक अन्य आरोपी शेहबाज पठान के साथ मिलकर बहस शुरू कर दी.
Police के अनुसार, इसके बाद खालिद, उमरशाद, शोएब और शेहबाज ने बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से यूसुफ खान और उनके रिश्तेदारों पर हमला किया. इस हमले में यूसुफ खान के भाई सलमान का हाथ फ्रैक्चर हो गया जबकि उनके चाचा जाकी अहमद को गंभीर चोटें आईं. इस मामले में शेहबाज फरार है, जबकि अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. Police ने cctv फुटेज, गवाहों के बयान और बरामद बांस की लाठियां और बेसबॉल बैट के आधार पर कार्रवाई की. Police ने अदालत को बताया कि आरोपी cctv फुटेज और गवाहों द्वारा स्पष्ट रूप से पहचाने गए हैं.
–
ओपी/पीएम