
Bengaluru, 27 दिसंबर . Bengaluru में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है. शहर के बीटीएम लेआउट इलाके में एक युवती का कई किलोमीटर तक पीछा कर उसे परेशान करने के आरोप में Police ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई social media पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई.
Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख रोशन (19), और शेख अयान (19) के रूप में हुई है. दोनों एक चिकन शॉप में काम करते हैं. तीसरा आरोपी शेख रिहान खान (18), बीटीएम लेआउट का निवासी है, जो एक गैराज में कार्यरत है.
यह मामला तब सामने आया जब एक नौ सेकंड का वीडियो social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हुआ. यह वीडियो अभिनव वासुदेवन नामक युवक ने साझा किया था, जिन्होंने वीडियो के साथ Bengaluru Police को टैग करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की.
अभिनव ने बताया कि उन्होंने रात 10 बजे से पहले एक मुख्य सड़क पर युवती को परेशान होते देखा. तीन युवक बिना हेलमेट बाइक पर सवार होकर स्कूटर चला रही महिला का लगातार पीछा कर रहे थे और अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे. उन्होंने कहा, “मैंने सबूत के तौर पर वीडियो रिकॉर्ड किया और बीच में दखल दिया. इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए.”
Police के मुताबिक, यह घटना 25 दिसंबर की आधी रात के आसपास की है. महिला हेलमेट पहनकर स्कूटर से जा रही थी, तभी तीनों युवक दूसरी बाइक पर सवार होकर करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा करते रहे. आरोपी लापरवाही से बाइक चलाते हुए बार-बार महिला के आगे आकर रास्ता रोकने की कोशिश कर रहे थे.
शिकायत मिलते ही सादुगुंटेपल्या Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल की गई दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया. Police ने बताया कि मामले में First Information Report दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आगे की जांच जारी है.
–
वीकेयू/