धनबाद : अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए 10 लाख रुपए की सुपारी देकर कराई पिता की हत्या, तीन गिरफ्तार

धनबाद, 25 जून . Jharkhand के धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र में हुए तुलेश्वर नोनियां हत्याकांड का Police ने खुलासा करते हुए मृतक के बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Police के अनुसार, India कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी हासिल करने के उद्देश्य से मृतक के मंझले बेटे ने ही हत्या की साजिश रची थी. ग्रामीण Police अधीक्षक एस. मोहम्मद याकूब ने Thursday को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विजय नोनियां, अखिलेश मल्लाह और अमित कुमार सिंह शामिल हैं.

जांच में सामने आया है कि विजय नोनियां ने अपने पिता तुलेश्वर नोनियां की हत्या कराने के लिए कथित तौर पर 10 लाख रुपये में सौदा किया था. Police के अनुसार, तुलेश्वर नोनियां बीसीसीएल में कार्यरत थे. आरोप है कि उनकी मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्राप्त करने की मंशा से हत्या की योजना बनाई गई. इसी क्रम में विजय नोनियां ने दो अन्य आरोपियों की मदद से वारदात को अंजाम दिलाया.

मामले का खुलासा तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य जांच के आधार पर हुआ. Police ने बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया था.

उल्लेखनीय है कि 20 जून की सुबह करीब 4:45 बजे Police को चौकीदार के माध्यम से सूचना मिली थी कि चिटाही से बरोरा जाने वाली पीसीसी सड़क के किनारे झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही बरोरा थाना Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. बाद में मृतक की पहचान तुलेश्वर नोनियां के रूप में हुई.

प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि उनकी हत्या पत्थर से हमला कर की गई थी. घटना के बाद Police ने विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की थी.

ग्रामीण एसपी ने बताया कि जांच के दौरान हत्या के पीछे पारिवारिक और आर्थिक कारणों की बात सामने आई. इसके बाद Police ने संदिग्धों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए. पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हत्या की साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी.

एसएनसी/एबीएम

Leave a Comment