रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम योगी

गाजीपुर/Lucknow, 30 जुलाई . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Samajwadi Party को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि समाज को बांटने वाले लोग विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी को सम्मानित करते हैं. वे असलहा लहराने वाले दुर्दांत माफिया के सामने नाक रगड़ते थे और माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ते थे. हमारी Government ने जीरो टॉलरेंस के तहत माफिया को मिट्टी में मिला दिया. अब गरीब का बेटा रामलीला का आयोजन करता है तो कोई असलहा लहराकर दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर सकता, क्योंकि उसे मालूम है कि ऐसा करने वालों को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा.

Chief Minister Thursday को गाजीपुर में 692 करोड़ रुपए की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे. इन परियोजनाओं का लाभ गाजीपुर, जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानिया, जहूराबाद व जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा.

उन्होंने लोकार्पण व शिलान्यास वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी. इस मौके पर सीएम योगी ने गाजीपुरवासियों से अपील की कि ऐसे जनप्रतिनिधि चुनिए, जो आपकी पैरोकारी कर सकें. ऐसे सांसद नहीं चाहिए, जो अवैध असलहा लाइसेंस बनाने में व्यस्त हों. ऐसे जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए जो फर्जी लाइसेंस बनाकर जनता के घरों में डकैती व अवैध कब्जा करने का दुस्साहस करें.

सीएम योगी ने कहा कि अब गाजीपुर के स्प्रिचुअल टूरिज्म से जुड़े स्थानों का विकास हो रहा है. लहुरी काशी के रूप में विख्यात गाजीपुर का अलग महत्व है. जो जनपद पौहारी बाबा का आश्रम, भगवान परशुराम, और महर्षि जमदग्नि का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, वहां माफिया का पनपना शोभा नहीं देता. ये माफिया किसी के नहीं होते. ये समाज का खून चूसते हैं, गरीबों का शोषण करते हैं, व्यापारियों को भयभीत करते हैं और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व विधायक कृष्णानंद राय ने माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, लेकिन सत्ता के संरक्षण में पल रहे माफिया ने निर्ममता व बर्बरता के साथ कृष्णानंद राय के साथ ही सात युवाओं की हत्या कर दी थी. सारे सबूत होने के बावजूद माफिया को सत्ता का संरक्षण मिलता रहा, परंतु अब माफिया को संरक्षण नहीं मिल सकता, ऐसा करने वालों की दुर्गति तय है.

सीएम योगी ने कहा कि गाजीपुर को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई. उन्होंने जनता से आह्वान किया कि डबल इंजन Government के साथ चलिए. पहचान का संकट, नौकरी में डकैती, किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने, गरीबों का राशन खाने वाले, किसान व युवा विरोधियों को मौका न दीजिए. महिला विरोध इनका जन्मजात अधिकार है. देख सपाई-बिटिया घबराई, यानी जिसे देखकर ही बेटी घबरा जाती थी. ऐसे सपाइयों से गाजीपुर को भी बचकर रहने की आवश्यकता है.

Chief Minister ने वीर अब्दुल हमीद समेत रणबांकुरों व साहित्यकारों का नाम लेकर गाजीपुर की धरा को प्रणाम किया. उन्होंने कहा कि एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में 12000 से अधिक सैनिक/सेनाधिकारी तथा 15000 से अधिक अवकाश प्राप्त सैनिक/सेनाधिकारी रहते हैं. गाजीपुर के रणबांकुरे देश की आजादी की लड़ाई में, कबीलाई हमले में, 1962, 1965, 1971 व 1999 के कारगिल युद्ध तथा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पीछे नहीं हटे. नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज से भी यहां के दर्जनों युवा जुड़े.

उन्होंने कहा कि गाजीपुर की धरती सदैव से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का केंद्रबिंदु रही है. सीएम ने रामचरित मानस की चौपाई ‘गाधितनय मन चिंता व्यापी, हरि बिनु मरहिं न निसिचर पापी’ सुनाई. सीएम ने उस समय की कहानी भी सुनाई और कहा कि गाजीपुर ने तब भी आतंक, लूटखसोट, अराजकता के खिलाफ शंखनाद किया था, लेकिन इस धरा का नाम क्यों डूब गया? क्यों जनपद का नाम लेने से लोग कांपते और आने से डरते थे?

सपा पर प्रहार करते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र नायकों के बजाय विदेशी आक्रांताओं को महिमा मंडित किया, जबकि एनडीए Government राष्ट्रनायकों को सम्मान देती है. 1000 वर्ष पहले राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद को बहराइच के चित्तौरा में रौंद दिया था. उसे इस्लाम के अनुरूप सबसे कड़ी सजा दी. इसके बावजूद सपा व कांग्रेस ने महाराज सुहेलदेव के नाम पर कोई आयोजन नहीं होने दिया, बल्कि ये लोग सालार मसूद गाजी का मेला लगवाते थे. हमारी Government ने कहा कि सालार मसूद की नहीं, बल्कि महाराज सुहेलदेव की स्मृति में मेला लगेगा. Government ने बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक व प्रतिमा लगवाई और मेडिकल कॉलेज बनवाया. आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का निर्माण किया. Prime Minister Narendra Modi जी व गाजीपुर के तत्कालीन सांसद मनोज कुमार सिन्हा ने गाजीपुर से आनंद विहार के बीच सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन कराया और उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रनायकों को सम्मान देने वाला देश/समाज आगे बढ़ता है. आक्रांताओं का सम्मान करने वालों का कोई भविष्य नहीं होता. कांग्रेस व सपा ने पाप किया. सपा ने महापुरुषों को अपमानित किया. बाबा साहेब के नाम पर बने कन्नौज मेडिकल कॉलेज, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बने कॉलेज, संत रविदास के नाम पर बने जनपद का नाम बदलने का पाप किया.

Chief Minister योगी ने कहा कि अब यहां मेडिकल कॉलेज है. चारों ओर की कनेक्टिविटी फोरलेन की हो गई. गाजीपुर से तीन से साढ़े तीन घंटे में Lucknow जा सकते हैं, जबकि पहले 8-10 घंटे लगते थे. गाजीपुर से Lucknow, काशी, और गोरखपुर की यात्रा सरल हुई. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-वाराणसी हाईवे भी हैं. Government पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को यहां से चंदौली, वाराणसी से जोड़ते हुए शक्तिनगर तक ले जाएगी.

सीएम ने 10 साल पहले यूपी की हालत बताई और कहा कि अब सामने वाला यूपीवालों से गले मिलने को उतावला रहता है. अपने कार्यकर्ताओं को विकास कार्यों की लूट की छूट देने वाले हमें उपदेश न दें. यदि हम सपा के पापों से पर्दा उठाने लगे तो ये मुंह नहीं दिखा पाएंगे. इनके समय में जब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जब एक इंच काम नहीं हुआ, तब भी इन लोगों ने 3000 करोड़ का वारा-न्यारा कर दिया. हमने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनवाया. पहले युवाओं की नौकरी पर चाचा-भतीजे की जोड़ी पहले से ही सेंधमारी करने निकल जाती थी. तब निवेश नहीं होता था, बल्कि त्योहार प्रारंभ होते ही उपद्रव, दंगे, कर्फ्यू शुरू हो जाते थे, लेकिन अब यूपी में उपद्रव नहीं, उत्सव है. उत्सव को उपद्रव में बदलने और युवाओं की नौकरी में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम ही एकमात्र जगह है.

सीएम ने कहा कि असीम प्रतिभा के केंद्र युवाओं को यूपी में प्लेटफॉर्म मिला है. 12 वर्ष में पीएम स्टार्टअप, पीएम स्टैंडअप, डिजिटल भारत, मिशन रोजगार के तहत लाखों नौजवानों को नौकरी मिल रही है. यूपी में 9 साल में 9 लाख से ज्यादा युवाओं को बिना सिफारिश या बिना घूस दिए Governmentी नौकरी मिली है. किसानों को फसल ऋण माफी, Prime Minister किसान सम्मान निधि मिल रही है. युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में जाएगी तो प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करेगी. एनडीए Government अच्छे प्लेटफॉर्म के लिए निरंतर कार्य कर रही है. ओडीओपी, पीएम विश्वकर्मा योजना, मिशन रोजगार, Chief Minister युवा उद्यमी विकास अभियान आदि योजनाएं चल रही हैं. इन कार्यक्रमों से युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा.

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने देश में केवल चार जातियां (गरीब, किसान, महिलाएं व युवा) बताईं. देशवासियों से कहा है कि 2047 तक India आत्मनिर्भर व विकसित होगा. गरीबी समाप्त होगी, सभी के जीवन में खुशहाली होगी. नौजवानों को काम, किसानों को उपज का बेहतर दाम और व्यापारी सुरक्षित माहौल में व्यापार बढ़ा सकेगा. बेटी-बहनों का भरपूर योगदान होगा.

सीएम ने Government की विभिन्न योजनाओं का जिक्र कर उससे होने वाले लाभों को भी गिनाया. उन्होंने गाजीपुरवासियों का आह्वान किया कि सभी मिलकर विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित गाजीपुर के सारथी बनें. नौजवान, किसान, आधी आबादी, व्यापारी विकास के लिए 10 कदम चलेंगे तो Government आपके साथ 100 कदम चलेगी. विकास के हर प्रस्ताव स्वीकार होंगे. त्योहारों में उपद्रव करने वाले नहीं, बल्कि इसे उत्सव में बदलने वाली Government चाहिए. सुरक्षा, सुशासन डबल इंजन Government की पहचान है और आपके जीवन में खुशहाली लाना हमारा संकल्प.

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक बेदीराम, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्य़क्ष सरोज कुशवाहा आदि की मौजूदगी रही.

डीकेपी/

Leave a Comment