
New Delhi, 11 अप्रैल . इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 16 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें युवा बल्लेबाजों ने अपना दमखम दिखाया है. आइए, ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.
वैभव सूर्यवंशी: Rajasthan रॉयल्स के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 की 4 पारियों में 50 की औसत के साथ 200 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी सलामी जोड़ी ने रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दिलाई है.
सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 52 रन की पारी खेली. इसके बाद Gujarat टाइटंस के विरुद्ध 31 रन बनाए. Mumbai इंडियंस के खिलाफ 39 रन की पारी खेलने के बाद सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru के विरुद्ध 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 78 रन की पारी खेली.
ध्रुव जुरेल: Rajasthan रॉयल्स के 25 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इस सीजन 4 मुकाबलों में 58.66 की औसत के साथ कुल 176 रन बनाए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru के विरुद्ध 81 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी भी शामिल रही. इससे पहले जुरेल Gujarat टाइटंस के विरुद्ध 75 रन की पारी खेल चुके थे.
समीर रिजवी: दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 22 वर्षीय रिजवी ने इस सीजन 3 मुकाबलों में 80 की औसत के साथ 160 रन बनाए हैं. उन्होंने Lucknow सुपर जायंट्स के विरुद्ध नाबाद 70 रन बनाए, जिसके बाद Mumbai इंडियंस के खिलाफ 90 रन की पारी खेली. इन दोनों ही पारियों के साथ रिजवी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. दोनों मुकाबलों में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
अंगकृष रघुवंशी: दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 के शुरुआती 4 मुकाबलों में 51.66 की औसत के साथ 155 रन बनाए हैं. केकेआर के इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने Mumbai इंडियंस के खिलाफ 51 रन की पारी खेली, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 52 रन बनाए.
पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में रघुवंशी को सिर्फ 7 बॉल खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने नाबाद 7 रन बनाए. इसके बाद Lucknow सुपर जायंट्स के विरुद्ध 45 रन की पारी खेली, लेकिन ये पारियां केकेआर के काम नहीं आ सकीं.
–
आरएसजी