इस बार एकतरफा नहीं होगा, गुंडा भगाओ, बंगाल बचाओ: सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 25 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं. इस बीच भाजपा नेता और भवानीपुर से उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने Saturday को टीएमसी पर निशाना साधा.

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी जिस तरह की भाषा को समझती है, आज उस भाषा में कालीघाट की जनता ने जवाब दे दिया. उन्होंने कहा कि टीएमसी जो करेगी, उसको उल्टा पड़ जाएगा. इस बार एकतरफा नहीं होगा. गुंडा भगाओ, बंगाल बचाओ.

वहीं, BJP MP मनोज तिवारी ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी पिछली बार भी चुनाव हार गई थीं. पश्चिम बंगाल में वोटर ममता बनर्जी के खिलाफ हैं, और हर कोई उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि भाजपा की सीटें 200 से ज्यादा हो जाएं तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार 29 अप्रैल को मतदान के दूसरे चरण में 92 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड भी टूट सकता है.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा, “कोई भी मतदाताओं को डरा-धमका नहीं सकता. अगर किसी ने कोशिश की तो उसके साथ वो काम होगा कि कभी भूल नहीं पाएगा.”

मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बदमाशों को उल्टा लटकाने की बात कर रहे हैं. अगर गुंडे, बदमाश और माफिया को उल्टा नहीं लटकाया जाएगा तो क्या आरती उतारेंगे? उनकी आरती उतारने का काम टीएमसी कर सकती है. जो गलत काम कर रहा है, बहन-बेटियों की इज्जत के साथ जो खिलवाड़ कर रहा है, उसको उल्टा लटकाने की बात अमित शाह कर रहे हैं. ऐसे लोगों के लिए अमित शाह का बयान बिल्कुल सही है. उन्होंने कहा कि अमित शाह बंगाल को सजाने के लिए खड़े हुए हैं.

BJP MP रवि किशन ने कहा कि अब दीदी के आराम करने का समय आ गया है. अब बंगाली जाग चुके हैं, आप क्या करेंगे? बंगाली अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए वोट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 4 मई को राम राज आएगा. पीएम मोदी और भाजपा की Government आ रही है, और इसे कोई नहीं रोक सकता. क्रूरता, भ्रष्टाचार और पाप का अंत होगा. रामराज्य का सूरज उगेगा. बंगाल का कल्याण होगा. बंगालियों और बंगाल के खिलाफ जो अत्याचार किए गए हैं, उनके अंत का दिन 4 मई है.

एसडी/डीकेपी

Leave a Comment