
New Delhi, 29 अप्रैल . India और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है. एफटीए को लेकर Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए पीढ़ी में एक बार मिलने वाला मौका है. न्यूजीलैंड के लिए India के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है.
27 अप्रैल को दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे न्यूजीलैंड को होने वाले India के 100 फीसदी निर्यात पर टैरिफ की छूट मिलेगी. वहीं न्यूजीलैंड से India आने वाले 95 फीसदी सामान पर टैरिफ की छूट होगी.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर पीएम लक्सन ने कहा, “आपने शायद वीकेंड में India में इंडियन एफटीए साइन होने के बारे में सुना होगा और यह बहुत अच्छी खबर है क्योंकि यह न्यूजीलैंड के लिए पीढ़ी में एक बार मिलने वाला मौका है. मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं? क्योंकि India अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है. देश में लगभग डेढ़ अरब लोग रहते हैं. वे तेजी से अमीर होते जा रहे हैं और इसलिए वे न्यूजीलैंड जैसी जगहों से बेहतर क्वालिटी के प्रोडक्ट और सर्विस लेना चाहते हैं. और सबसे जरूरी बात यह है कि India दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनना जा रहा है.”
उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड के लिए India के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है क्योंकि India लो-इनकम से मिडिल-इनकम की ओर बढ़ रहा है और न्यूजीलैंड के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की ज्यादा डिमांड कर रहा है. हम India को जो लगभग 95 फीसदी सामान एक्सपोर्ट करते हैं, अच्छी खबर यह है कि पहले दिन से ही, 57 फीसदी टैरिफ-फ्री है और एग्रीमेंट के दौरान यह बढ़ता जाएगा. जैसे-जैसे भारतीय बाजार बढ़ेगा, हम दुनिया भर के प्रोडक्ट्स से मुकाबला कर सकते हैं. इसका मतलब है कि कीवी लोगों की जेब में ज्यादा पैसा, ज्यादा इनकम और India में तेजी से बढ़ने की वजह से ज्यादा नौकरियां.”
इस समझौते के तहत India को सभी टैरिफ उत्पादों पर तत्काल 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त होगी. यह न्यूजीलैंड द्वारा वर्तमान में India से निर्यात किए जाने वाले लगभग 450 टैरिफ उत्पादों पर लगाए जाने वाले 10 प्रतिशत शुल्क से कम है, जिनमें वस्त्र और परिधान उत्पाद, चमड़ा और टोपी, चीनी मिट्टी के बर्तन, कालीन और वाहन एवं वाहन पुर्जे शामिल हैं.
इस मुक्त व्यापार समझौते में एक प्रावधान यह भी है कि न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में India में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा. इसके अलावा, इस एफटीए में कामकाजी पेशेवरों और छात्रों की आवाजाही से संबंधित कई प्रावधान शामिल हैं. न्यूजीलैंड ने किसी भी देश के साथ पहली बार छात्र आवाजाही और अध्ययन के बाद कार्य वीजा संबंधी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत, भारतीय छात्र न्यूजीलैंड में पढ़ाई के दौरान विस्तारित अध्ययन के बाद कार्य वीजा के साथ प्रति सप्ताह 20 घंटे तक काम कर सकते हैं.
एफटीए में भारतीय पेशेवरों को भी उच्च वेतन वाले रोजगार के अवसर खुलेंगे. समझौते के तहत, न्यूजीलैंड कौशल युक्त भारतीय पेशेवरों को एक अस्थायी रोजगार वीजा देगा, जिसके तहत पेशेवर न्यूजीलैंड में तीन साल तक रहकर कार्य कर सकेंगे. हालांकि, यह कोटा 5,000 वीजा का निर्धारित किया गया है.
समझौते में शामिल वर्किंग हॉलिडे वीजा कार्यक्रम के तहत, प्रतिवर्ष 1,000 युवा भारतीय 12 महीने की अवधि के लिए न्यूजीलैंड में कई बार प्रवेश कर सकते हैं.
India ने दूध, क्रीम, मट्ठा, दही और पनीर जैसे सभी डेयरी उत्पादों के साथ-साथ कृषि उत्पादों सहित कई वस्तुओं को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से बाहर रखने में भी कामयाबी हासिल की है.
–
केके/एएस