
New Delhi, 30 जून . BJP MP नरेश बंसल ने राम मंदिर चंदे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले में कहा कि एसआईटी निष्पक्ष होकर तेजी से जांच कर रही है और राम मंदिर ट्रस्ट भी पूरा सहयोग कर रहा है. जिसने भी चंदे में किसी प्रकार की हेराफेरी या चोरी की होगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और Maharashtra की राजनीति से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर भी प्रतिक्रिया दी.
राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद के बीच आरएमओ अर्जुन देव के तबादले पर नरेश बंसल ने कहा कि यह पूरी तरह एक प्रशासनिक फैसला है. Governmentी अधिकारियों के तबादले सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं और इसमें किसी विशेष अर्थ की तलाश नहीं की जानी चाहिए. मंदिर परिसर में cctv कैमरे लगे हुए हैं और कौन अपना कार्य ठीक से कर रहा है या नहीं, इसका आकलन एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर होगा.
राम मंदिर चंदे के मामले में विश्व हिंदू परिषद के नेता आलोक कुमार के बयान का समर्थन करते हुए सांसद ने कहा कि एसआईटी पूरी निष्पक्षता और तेजी के साथ जांच कर रही है. जांच दल के गठन को लगभग 20 दिन हो चुके हैं और अब तक आठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है. जांच आगे भी इसी गति से जारी रहेगी और जिसने भी चंदे में चोरी या गड़बड़ी की होगी, वह किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएगा. इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में आर्थिक सुनामी आने संबंधी बयान पर बंसल ने कहा कि राहुल गांधी को हर समय कभी सुनामी, कभी तूफान और कभी बमबारी जैसी बातें ही दिखाई देती हैं. राहुल गांधी को देश की जमीनी समस्याओं की वास्तविक समझ नहीं है क्योंकि वह जनता के बीच कम जाते हैं. राहुल गांधी साल का आधा समय विदेश में बिताते हैं, इसलिए वे इस तरह के बचकाने बयान देते रहते हैं.
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर दिए गए बयान के संदर्भ में नरेश बंसल ने कहा कि यदि राम जन्मभूमि, भगवान राम और राम मंदिर के प्रति मुसलमान अपनी आस्था व्यक्त करते हैं तो यह देश और मुस्लिम समाज, दोनों के लिए अच्छी बात है.
भाजपा नेता नितिन नवीन के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को पार्ट-टाइम नेता और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को फुल-टाइम नेता बताया, नरेश बंसल ने सहमति जताई. उन्होंने कहा कि भाजपा का नेतृत्व और उसके कार्यकर्ता वर्ष के 365 दिन, 24 घंटे जनता के बीच रहकर लगातार संपर्क बनाए रखते हैं. भाजपा कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करते हैं और केंद्र व राज्य Government की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.
Maharashtra की राजनीति में Chief Minister एकनाथ शिंदे द्वारा ऑपरेशन टाइगर जारी होने और उद्धव ठाकरे गुट के एमएलसी सचिन अहीर के शिंदे गुट में शामिल होने पर बंसल ने कहा कि यदि शिंदे ने ऑपरेशन टाइगर की बात कही है तो उसके परिणाम अब दिखाई भी देने लगे हैं. इन Political घटनाक्रमों के बाद उद्धव ठाकरे को अपनी Political रणनीति और भविष्य के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए.
–
पीएसके