नूंह में शटर तोड़कर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात लेकर चोर फरार

नूंह, 28 दिसंबर . Haryana में नूंह के पिनंगवा कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित हरिओम ज्वेलर्स की दुकान से Saturday देर रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुराए और फरार हो गए. Police ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है.

दुकानदार ने जब सुबह दुकान खोली तो उसे पूरे मामले की जानकारी हुई. सूचना मिलते ही Police भी मौके पर पहुंची और अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी.

दुकान मालिक हरिओम ने बताया कि मुख्य रूप से चांदी का सामान चोरी किया गया है. कितने का नुकसान हुआ है, अभी नहीं बोला जा सकता है. यह वारदात करीब साढ़े तीन बजे रात को अंजाम दी गई. चोरों ने दुकान के cctv कैमरे पर ब्लैक स्प्रे डाल दिया था, जिससे घटना रिकॉर्ड न हो सके, लेकिन पास के अन्य कैमरों में करीब 6 से अधिक चोर साफ दिखाई दे रहे हैं, जो जेवरात लेकर अनाज मंडी की तरफ भागते नजर आ रहे हैं.

चोरी की सूचना मिलते ही डीएसपी पुनहाना जितेंद्र सिंह राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने तुरंत डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम बुलाई. दुकान के बाहर तंग गली में भारी भीड़ जुट गई. Police मामले की गहन जांच में जुटी है और आसपास के सभी cctv फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

इलाके में चोरी की इस बड़ी वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है. Police अधिकारियों के मुताबिक इस वारदात की जांच के लिए टीमों को लगा दिया गया है.

डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि बड़ी वारदात हुई है, जिसमें cctv वीडियो में पता चला है कि 6 संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं. हादसे के बाद ही स्थानीय Police को सूचना मिली थी, Police मौके पर पहुंच गई थी. कुल कितने रुपए के आभूषण चोरी हुए हैं, इसका आकलन किया जा रहा है. फिलहाल गलियों में Police की तरफ से गश्त बढ़ाई जाएगी.

उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की है. ज्यादा से ज्यादा बाइक राइडर लगाए जाएंगे. जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगा दी गई हैं.

cctv वीडियो में दिखाए गए 6 संदिग्धों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा.

एसएके/एबीएम

Leave a Comment