राहुल गांधी के नाम पर इन लोगों को मिर्ची लगना तय है: विजय वडेट्टीवार

Mumbai , 11 मार्च . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी के नाम पर इन लोगों को मिर्ची लगना तय है.

विजय वडेट्टीवार ने Wednesday को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने अब तक के शासनकाल में पूरे बुनियादी ढांचे को विकसित करने का काम किया है, लेकिन अफसोस की बात है कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने इस पूरे बुनियादी ढांचे को तबाह करने का काम किया है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि अगर यह Government और ज्यादा दिनों तक सत्ता में रही तो ये लोग सबकुछ बर्बाद कर देंगे. कांग्रेस ने जो इतने सालों में पूरे बुनियादी ढांचे को तैयार किया है, उसे यह Government अगर सत्ता में रही तो पूरी तरह से बर्बाद करके रख देगी, जो कि मैं समझता हूं कि पूरी तरह से गलत है.

उन्होंने लोकसभ में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वो सच्चाई, ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ अपनी बात रखते हैं. जब वो ऐसा करते हैं तो भाजपा के लोगों को यह बात हजम नहीं हो पाती है. इससे परेशान होकर ये लोग लगातार राहुल गांधी को तरह-तरह से परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी की ओर से पेश किए गए तथ्यों का सामना करने की ताकत अब इन लोगों में नहीं बची है, इसलिए इस तरह की बातें कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के लोग राहुल गांधी से डरते हैं. इन लोगों के अंदर राहुल गांधी के आंखों में आंख मिलाकर बात करने तक भी हिम्मत नहीं है. इसी वजह से ये लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं, जो कि विषय वस्तु से ही बाहर है. अगर मौजूद समय में राहुल गांधी का रुख ऐसा है तो जाहिर सी बात है कि Government की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में ही है.

डीकेपी/

Leave a Comment