‘हमारे ये साथी जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे’, पीएम मोदी ने भाजपा की नई टीम को दी बधाई

New Delhi, 17 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई दी है. Prime Minister मोदी ने पार्टी की नई टीम के सदस्यों से अपेक्षा जताई है कि वो जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.

Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही उन सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई, जिन्हें पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है, वहीं जमीनी जुड़ाव भी है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये साथी पूरे समर्पित भाव से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं.

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Monday को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई दी और भरोसा जताया कि वे ‘विकसित भारत’ मिशन को आगे बढ़ाएंगे और राष्ट्र-निर्माण के प्रयासों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नवीन के कार्यभार संभालने के लगभग सात महीने बाद पार्टी ने मौजूदा अध्यक्ष की टीम के तहत नेताओं की भूमिकाओं में बदलाव करते हुए संगठन में बड़े फेरबदल की घोषणा की.

नितिन नवीन ने एक पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.

उन्होंने आगे कहा कि अनुभव और ऊर्जा के मेल से, यह टीम Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति देगी.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि हर सदस्य, एक समर्पित कार्यकर्ता की भावना के साथ, संगठन को और मजबूत करेगा, ताकि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाया जा सके और राष्ट्र-निर्माण की प्रतिबद्धता को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके.

संगठन में यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब पार्टी कई चुनावों की तैयारी कर रही है और विभिन्न राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

खास बात यह है कि नितिन नवीन के नेतृत्व वाली नई टीम से उम्मीद की जा रही है कि वो उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे चुनावी राज्यों में भाजपा को आगे ले जाएगी.

–

एमएस/डीकेपी

Leave a Comment