
Patna, 3 अप्रैल . बिहार के मोतिहारी में हुए शराब कांड पर विपक्ष डबल इंजन Government पर हमलावर है. विपक्ष का दावा है कि Government राज्य में शराबबंदी लागू कराने में विफल साबित हुई है और जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है.
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मोतिहारी शराब कांड पर कहा कि मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. कई लोगों की हालत गंभीर है. यह घटना एक बार फिर एनडीए Government के शराबबंदी कानून की विफलता और उसकी गंभीर खामियों को उजागर करती है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक बिहार में जहरीली शराब से 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. यह तो केवल Governmentी आंकड़ा है, हकीकत में यह संख्या इससे कहीं अधिक है. इतना ही नहीं, कई दर्जन लोग अपनी आंखों की रोशनी भी खो चुके हैं.
BJP MP विवेक ठाकुर ने कहा कि कोई भी घटना होती है तो उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. इस तरह की घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है. उन परिवारों की चिंता करनी चाहिए जो इस तरह की घटनाओं की चपेट में आ जाते हैं. हम तो यह चाहते हैं कि प्रशासन इस पूरे मामले को सख्ती से देखे और उचित कार्रवाई करे.
नालंदा के वायरल वीडियो के मामले पर BJP MP ने कहा कि यह एक तरह की मानसिकता है, और यह दुनिया में कहीं भी हो सकती है. इस तरह की घटनाओं में जो व्यक्ति शामिल होता है, वह असल में बीमार ही होता है.
उन्होंने कहा कि इसमें दो राय नहीं है कि घटना दुखद है, लेकिन यह समय परिवार को सांत्वना देने की है. ऐसे लोगों को मानसिक इलाज की जरूरत होनी चाहिए.
BJP MP ने सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि Supreme Court ने जो कहा, उसे ममता बनर्जी संज्ञान क्यों नहीं लेती है. प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर Supreme Court ने जिस तरह से टिप्पणी की है. उसके बाद जानने के लिए कुछ नहीं बचा है. वहां की वास्तविकता क्या है, सभी जान रहे हैं.
BJP MP ने कहा कि यह परिवर्तन का चुनाव है, बंगाल को बचाने का चुनाव है.
–
डीकेएम/डीकेपी