40 की उम्र के लोगों की कोई टाइमलाइन नहीं है, बस वाइब्स है : प्रियंका चोपड़ा

Mumbai , 17 अगस्त . Bollywood की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने 40 की उम्र पार कर ली है. Actress ने अपनी उम्र से जुड़े पड़ावों को मजेदार अंदाज में समझाते हुए social media पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 40 के बाद भी लाइफ फुल ऑन मस्ती और वाइब्स से भरी होती है.

Actress ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि 40 की उम्र के लोग कुछ जवां , तो कुछ की मांसपेशियां खींच जाती हैं. कोई इस उम्र में दादी बन जाता है, कोई नया बच्चा पैदा करता है, कोई 20 साल की शादी की सालगिरह मनाता है और कोई यंग लड़के-लड़की को डेट करता है.

Actress प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए नोट में लिखा, “40 की उम्र में आना बहुत अजीब है, एक दोस्त दादी बन गई है, एक का अभी-अभी बच्चा हुआ है, एक अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मना रही है और एक 25 साल के लड़के को डेट कर रही है. हममें से आधे लोग 28 के लगते हैं और आधे लोग सोते-सोते ही मांसपेशी खींच लेते हैं. कोई टाइमलाइन नहीं है, बस वाइब्स हैं.”

Actress प्रियंका चोपड़ा की बात करें, तो वे निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं. यह फिल्म भारतीय के जरिए वे भारतीय सिनेमा में वापसी भी कर रही हैं. एक्शन-एडवेंचर फिल्म वाराणसी में Actress ‘मंदाकिनी’ नाम की एक मुख्य भूमिका निभा रही हैं और उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू भी मुख्य किरदार (रुद्र) में हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में कुंभा नाम के व्यक्ति का अहम रोल निभाते नजर आएंगे.

यह एक समय यात्रा (टाइम-ट्रैवल) और ग्लोबल एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी कहानी वाराणसी शहर और एक आसन्न संकट के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

एनएस/पीएम

Leave a Comment