शरद पवार के भाजपा के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता: हुसैन दलवई

Mumbai , 29 जुलाई . Maharashtra कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने कहा कि एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के एनडीए के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता.

हाल ही में शरद पवार की Prime Minister Narendra Modi से हुई मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद Political गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी कि वे एनडीए में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, शरद पवार ने साफ कर दिया है कि वे एनडीए में शामिल नहीं होंगे.

से बातचीत में हुसैन दलवई ने कहा, “मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि शरद पवार कभी भी एनडीए में शामिल नहीं होंगे. शरद पवार पंडित जवाहरलाल नेहरू को मानने वाले सेकुलर विचारधारा वाले नेता हैं. उन्होंने खुद स्पष्ट कर दिया है कि वे एनडीए के साथ नहीं जा रहे हैं, इसलिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं.

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्षी दलों के द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जवाबदेही पर हुसैन दलवई ने कहा कि अमित शाह को जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा, “दिल्ली Police गृह मंत्री के अधीन है. पेपर लीक की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री की थी तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया. Police द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज की जवाबदेही गृह मंत्री की है, इसलिए उन्हें जवाब देना ही चाहिए.

सीजेपी के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए दलवई ने कहा कि अगर समय की परिस्थिति को देखें तो विरोध करने वाले प्रदर्शनकारी सिर्फ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ही नहीं मांग रहे थे, वे तो Government के प्रमुख का भी इस्तीफा मांग रहे थे. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देकर मामले को शांत किया. उन्होंने कहा कि सीजेपी का आंदोलन मूल रूप से Government के खिलाफ ही था.

दलवई ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है. वहां बड़े पैमाने पर घपला हुआ है. राम मंदिर ट्रस्ट बनाने का काम केंद्र Government ने किया था, तो इस मामले में भी केंद्र Government को जवाब देना चाहिए.

Maharashtra में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस द्वारा विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों के खिलाफ दर्ज First Information Report वापस लेने के फैसले का स्वागत करते हुए दलवई ने कहा, “यह अच्छी बात है. दिल्ली में भी ऐसा ही होना चाहिए. 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान उन पर जो लाठीचार्ज किया गया, उसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. अगर First Information Report दर्ज करनी है तो उन Policeवालों और सुरक्षाबलों के खिलाफ होनी चाहिए जिन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज किया.”

–

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment