
ढाका, 26 जुलाई . मोहम्मद शाहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 24 जुलाई को इस्तीफा सौंप दिया. हालांकि, इसका कारण वर्तमान Government का दबाव इसके पीछे का मुख्य कारण बताया गया. चर्चा उनके पूर्व पीएम शेख हसीना से मुलाकात को लेकर भी थी. इस्तीफे के बाद उनके भविष्य को लेकर सियासी अटकलें लगाई जाने लगीं. प्रदर्शनों का दौर जारी है और पूछा जाने लगा है कि क्या उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई होगी? Sunday को गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उन पर ऐसा कोई मामला नहीं बनता है.
बांग्लादेश की न्यूज एजेंसी यूएनबी ने बताया कि सचिवालय में Policeकर्मियों को वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित करने के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में गृह मंत्री ने कहा, “ऐसा कोई आधार नहीं है, जिसके चलते पूर्व President को गिरफ्तार किया जाए. उन्हें कानून के अनुसार मिलने वाली सभी सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान की जाएगी.”
उन्होंने बताया कि शाहाबुद्दीन को छह महीने तक स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) और प्रेसिडेंशियल गार्ड रेजिमेंट (पीजीआर) की सुरक्षा मिलेगी. इसके अलावा Police और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी कानून के मुताबिक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी.
पूर्व President की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों पर गृह मंत्री ने कहा कि लोगों को अपनी राय रखने और विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है. हालांकि, Government को अब तक ऐसा कोई तथ्य या बयान नहीं मिला है, जिस पर कार्रवाई की आवश्यकता हो.
सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि शाहाबुद्दीन ने अपने कार्यकाल के दौरान संविधान के अनुरूप President की जिम्मेदारियां निभाईं. उन्होंने तत्कालीन Government के अंतिम चरण, अंतरिम Government और मौजूदा Government तीनों के दौरान संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन किया और Government को उनका सहयोग मिला.
उन्होंने यह भी कहा कि President पद पर रहते हुए शाहाबुद्दीन को संविधान के तहत कानूनी संरक्षण प्राप्त था. यदि उनके आधिकारिक दायित्वों से इतर किसी अवधि से जुड़ा कोई आरोप सामने आता है, तो उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
पूर्व President से जुड़ी कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में केवल अखबारों में पढ़ा है और Government के पास ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, “आज के इंटरनेट युग में यह मानना कि किसी से बात करने के लिए लंदन जाना पड़े, मुझे यथार्थवादी नहीं लगता.”
–
केआर/