Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,व्यापार,राष्ट्रीय

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार की अपार संभावनाएं, खनन और टेक्सटाइल में बड़े अवसर मौजूद: पीयूष गोयल

India और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार की अपार संभावनाएं, खनन और टेक्सटाइल में बड़े अवसर मौजूद: पीयूष गोयल

New Delhi, 3 अगस्त . केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Monday को कहा कि India और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार की अपार संभावनाएं हैं और खनन, टेक्सटाइल, हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइस जैसे क्षेत्रों में बड़े अवसर मौजूद हैं.

उज्बेकिस्तान के निवेश, उद्योग और व्यापार मंत्री लाजिज कुद्रतोव की उपस्थित में भारत-उज्बेकिस्तान बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए गोयल ने दोनों देशों के कारोबारियों को साथ मिलकर निवेश, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेट करने के लिए प्रोत्साहित किया. साथ ही, कहा कि दोनों देशों को अगले तीन वर्षों में अपने द्विपक्षीय कारोबार को दोगुना करने पर फोकस करना चाहिए.

Union Minister ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी भरोसे, सम्मान और खुशहाली के साझा विजन पर आधारित रणनीतिक साझेदारी से व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के बहुत सारे मौके मिलते हैं.

गोयल ने कहा कि India और उज्बेकिस्तान में व्यापार की अपार संभावनाएं हैं, जिनका अभी तक पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि हालांकि दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग 1.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, लेकिन यह उस क्षमता का बहुत छोटा हिस्सा है जिसे दोनों अर्थव्यवस्थाएं मिलकर हासिल कर सकती हैं.

Union Minister ने कहा कि भारत, उज्बेकिस्तान को न केवल एक बड़ा और बढ़ता हुआ बाजार देता है, बल्कि एक भरोसेमंद पार्टनर, कुशल और युवा वर्कफोर्स और इनोवेशन-आधारित विकास के लिए एक मंच भी प्रदान करता है. India और उज्बेकिस्तान के बीच हाल ही में हुई द्विपक्षीय निवेश संधि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह समझौता निवेशकों का भरोसा बढ़ाएगा और दोनों देशों के व्यवसायों को एक-दूसरे की अर्थव्यवस्थाओं में निवेश करने और लंबे समय तक चलने वाली पार्टनरशिप बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

गोयल ने ऐसे कई क्षेत्रों की पहचान की जिनमें आपसी सहयोग की मजबूत संभावनाएं हैं और जो द्विपक्षीय सहयोग के लिए बड़े अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि उज्बेकिस्तान माइनिंग सेक्टर में भारतीय निवेश के लिए बड़े अवसर पेश करता है. उन्होंने टेक्सटाइल क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी ज़ोर दिया. साथ ही कपास उत्पादन में उज्बेकिस्तान की मजबूती और टेक्सटाइल उद्योग में India की अग्रणी भूमिका का जिक्र किया, साथ ही गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन और वैश्विक बाजारों में मिलकर विस्तार करने के अवसरों पर भी प्रकाश डाला.

–

एबीएस

Share