बिहार में हलचल तेज: संजय सरावगी ने कहा- ‘भाजपा चुनेगी विधानमंडल दल का नेता, एनडीए की शाम 4 बजे बैठक’

Patna, 14 अप्रैल . बिहार में नए सिरे से Government के गठन को लेकर हलचल तेज है. Tuesday को भारतीय जनता पार्टी अपने विधानमंडल दल के नेता चुनेगी. इसके बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी. भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने यह जानकारी दी.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने को बताया, “पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान Tuesday को Patna आ रहे हैं. दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी, जहां भाजपा अपने विधानमंडल दल के नेता का चयन करेंगी. इसके बाद, शाम 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक है.”

Chief Minister के तौर पर नीतीश कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए संजय सरावगी ने कहा, “उनका कार्यकाल बहुत उज्जवल रहा है. उन्होंने बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया. उनके नेतृत्व में एनडीए की Government 2025 से चली और बिहार हर रोज नई ऊंचाइयों पर पहुंचा. स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक विकास में उन्नति हुई है.”

उन्होंने कहा कि आज के दौर में ‘जंगलराज’ वाला बिहार नहीं है. राज्य अब ‘विकसित बिहार’ बनने की ओर अग्रसर है. Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में चली आ रही एनडीए Government के कार्यकाल में ही यह सब कुछ देखने को मिलता है.

पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार पर संजय सरावगी ने कहा, “उनके इस चुनाव प्रचार का कोई असर नहीं होगा, क्योंकि उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. अभी बड़े स्तर पर युद्ध चल रहा है, लेकिन वे इस तरह के बयान दे रहे थे, जैसे उन्हें India से मतलब ही नहीं है. चाहे देश के अंदर या विदेश में जाकर कही गई बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता.”

सरावगी ने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी की Government बनेगी.

डीसीएच/

Leave a Comment