दिल्ली में 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा, शातिर अपराधी गिरफ्तार

New Delhi, 16 मई . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना Police ने चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. इस घटना में शामिव एक आदतन और शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 52 हजार रुपए नकद और एक काला बैग बरामद किया गया है.

दरअसल, 14 मई को Madhya Pradesh के भिंड जिले के रहने वाले शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह ने Police को सूचना दी कि शनि देव मंदिर के पास पुस्टा रोड, सफेदा झुग्गी इलाके में उनका बैग चोरी हो गया, जिसमें 1.50 लाख रुपए थे. इस संबंध में थाना गीता कॉलोनी में ई-First Information Report संख्या 80039649/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम में एएसआई अनूप कुमार, हेड constable अरुण कुमार और हेड constable मोहित कुमार शामिल थे. Police ने तुरंत आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया, cctv फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी की पहचान की. जांच के दौरान आरोपी की पहचान आफताब उर्फ भोमा (26) के रूप में हुई.

इसी बीच, Police को सूचना मिली कि आरोपी दोबारा गीता कॉलोनी क्षेत्र में वारदात के इरादे से आने वाला है. इसके बाद Police ने पुस्टा रोड स्थित श्मशान घाट के पास जाल बिछाया और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान Police ने आरोपी के पास से 52 हजार रुपए नकद और एक छोटा काला बैग बरामद किया.

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की. जांच में सामने आया कि वह पहले भी लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित छह मामलों में शामिल रहा है. आरोपी बवाना क्षेत्र का निवासी है.

Police के अनुसार, इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. साथ ही चोरी की बाकी रकम की बरामदगी के लिए भी जांच जारी है.

पीएसके

Leave a Comment