जेपीएससी छात्र आंदोलन के दौरान हाईमास्ट टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा

रांची, 2 अगस्त . Jharkhand में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान Saturday-Sunday की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हाईमास्ट टावर पर चढ़ गया.

Police और परिजनों की कई घंटे की मशक्कत के बाद Sunday सुबह उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. युवक की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी हीरालाल के रूप में हुई है. वह रात करीब डेढ़ बजे अचानक स्टेडियम परिसर में लगे हाईमास्ट टावर पर चढ़ गया और ऊपर से जोर-जोर से चिल्लाने लगा. इससे आंदोलन स्थल पर मौजूद छात्र, Policeकर्मी और अन्य लोग टावर के नीचे एकत्र हो गए. बताया गया कि युवक पारिवारिक विवाद से परेशान था.

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पूनम के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. युवक का आरोप था कि पत्नी नौकरी नहीं मिलने के कारण उसे छोड़कर चली गई है. वह टावर पर चढ़कर पत्नी को वापस लाने की मांग कर रहा था और ऐसा नहीं होने पर कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था.

घटना की सूचना मिलने के बाद Police ने उसके माता-पिता और अन्य परिजनों को मौके पर बुलाया. परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ. Police अधिकारियों और परिजनों के लगातार समझाने-बुझाने के बाद Sunday सुबह वह सुरक्षित नीचे उतर आया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय युवक के शराब के नशे में होने की भी आशंका जताई गई है. जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान स्टेडियम परिसर में जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों का धरना जारी था. युवक के टावर पर चढ़ने से कुछ समय के लिए आंदोलन स्थल पर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

एसएनसी/एएस

Leave a Comment