पूरी दुनिया भारतीय सेना को करती है सलाम फिर सरकार ने पाकिस्तान के सामने घुटने क्यों टेके: राकेश सिन्हा

रांची, 10 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi के India की रक्षा क्षमता, अर्थव्यवस्था, अंतरिक्ष मिशनों और चेन्नई में बिग बैश लीग मैच की मेजबानी को लेकर दिए गए बयानों पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी. Jharkhand कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज एवं महासचिव राकेश सिन्हा ने केंद्र Government की नीतियों पर सवाल उठाते हुए रक्षा, आर्थिक स्थिति, युवाओं, किसानों और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर Government को घेरने की कोशिश की.

Prime Minister मोदी द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता ने भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की, लेकिन केंद्र Government पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक Pakistan के भीतर जाकर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे, लेकिन Government ने बाद में घुटने टेक दिए. India की पराक्रमी सेना का जलवा पूरा देश और पूरा विश्व जानता है. पूरी दुनिया भारतीय सेना को सलाम करती है, लेकिन सवाल यह है कि आपने घुटने क्यों टेके? यह भी पूरे विश्व ने देखा.

Prime Minister मोदी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने India के जल्द दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की बात कही, राकेश सिन्हा ने Government के दावों पर सवाल उठाए. उन्होंने सवाल किया कि कैसे India दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में बनेगा? किसानों के चेहरे पर खुशहाली नहीं है, युवाओं के चेहरे पर मुस्कुराहट नहीं है, महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा नहीं हो रही. नीट का पेपर लीक हो रहा है, बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं. Prime Minister मोदी बताएं कि देश आगे कैसे बढ़ेगा?

चंद्रयान से गगनयान तक India की उपलब्धियों पर Prime Minister के बयान को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि Prime Minister अंतरिक्ष कार्यक्रम पर बोलने से पहले राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवादों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें. उन्होंने कहा कि Prime Minister पहले राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद और ट्रस्ट से जुड़े मामलों पर जवाब दें, उसके बाद अंतरिक्ष मिशनों की चर्चा करें. Prime Minister मोदी ने चुनाव के दौरान राम मंदिर को प्रमुख मुद्दा बनाया था, इसलिए अब उनसे जुड़े विवादों पर भी उन्हें अपनी बात रखनी चाहिए.

चेन्नई में बिग बैश लीग मैच की मेजबानी को लेकर Prime Minister मोदी के बयान पर राकेश सिन्हा ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि क्रिकेट India में केवल एक खेल नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और देशों के आपसी संबंधों का भी माध्यम है. क्रिकेट स्वाभाविक तौर पर India की जनता का पसंदीदा खेल है. यह सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि दो देशों के संबंधों को भी दर्शाता है. इसलिए यदि ऐसे आयोजन होते हैं तो यह अच्छी बात है.”

–

पीएसके/वीसी

Leave a Comment