
चित्रदुर्ग, 25 दिसंबर . कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में Thursday को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. हादसा इतना भयानक था कि 9 लोग जिंदा जल गए, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही Police ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां अभी उनका इलाज किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, Bengaluru से गोकर्ण जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस की एक कंटेनर लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में अब तक नौ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए.
Police के मुताबिक यह दुर्घटना उस समय हुई जब सामने से आ रही कंटेनर लॉरी के ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए अपनी लेन छोड़ दी और दूसरी तरफ चला गया. इसी दौरान उसकी सीधी टक्कर प्राइवेट स्लीपर बस से हो गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गई और सभी यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया. मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने और यात्रियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि ज्यादा कुछ नहीं किया जा सका.
आईजीपी रविकांते गौड़ा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना सुबह करीब 2 बजे हुई. एक सी बर्ड प्राइवेट स्लीपर कोच बस को सामने से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी, जो डिवाइडर पार करके पूरी रफ्तार से बस से टकरा गया.
उन्होंने बताया, “हमें शक है कि ट्रक ने सीधे बस के फ्यूल टैंक में टक्कर मारी. फ्यूल लीक होने के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई.”
उन्होंने कहा, “कुछ यात्री बस से निकलने में कामयाब रहे. हालांकि, जो लोग गहरी नींद में सो रहे थे, करीब आठ यात्री गाड़ी के अंदर फंस गए. इस घटना में कंटेनर ट्रक ड्राइवर की भी मौत हो गई. शुरुआती जांच के अनुसार, कुल नौ लोगों की मौत हुई है, जिसमें आठ बस यात्री और ट्रक ड्राइवर शामिल हैं,”
उन्होंने बताया कि इस दौरान कंटेनर लॉरी पीछे से आ रही एक स्कूल बस से टकरा गई. टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि स्कूल बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.
वहीं, घायलों को तुरंत नजदीकी तुमकुर और हिरियूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा कंटेनर लॉरी के ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ है. हालांकि, अभी मामले की जांच जारी है.
–
पीआईएम/एएस