वीर दास की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

Mumbai , 18 दिसंबर . मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और Actor वीर दास जल्द ही आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से भी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ से निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं. वीर ने Thursday को आमिर के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर कर ट्रेलर के रिलीज की जानकारी दी.

आमिर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे ट्रेलर को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं कि तभी वीर उनके रूम में डरते हुए आते हैं.

वीडियो की शुरुआत में आमिर खान वीर से कहते हैं कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर एडिट किया है, और वही रिलीज होगा, तो वीर बोलते हैं कि ट्रेलर तो मैंने भी एडिट किया है. वही रिलीज होगा. इसके बाद दोनों की बहस छिड़ती है. एक आमिर ट्रेलर की एडिटिंग और मार्केटिंग पर जोर देते हैं, तो दूसरी तरफ वीर अपना क्रिएटिव विजन दिखाने की कोशिश करते हैं. वीडियो में आमिर खुद को ‘मार्केटिंग जीनियस’ और ‘परफेक्शनिस्ट’ बताते हैं, और मजाक में कहते हैं कि उन्होंने पहले की फिल्मों जैसे दिल्ली बेली की एडिटिंग, लगान के कॉस्ट्यूम और दंगल के दोनों रोल खुद संभाले थे.

दोनों के बीच ट्रेलर के दो वर्जन को लेकर हल्की-फुल्की बहस होती है. वीडियो पोस्ट कर आमिर ने लिखा, “एक जवान और थोड़ा पागल वाला वर्जन या एक परफेक्शनिस्ट का विजन, कौन-सा कट फाइनल होगा? यह जानने के लिए आपको कल तक इंतजार करना होगा. हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस ट्रेलर 19 दिसंबर को रिलीज होगा.”

दोनों का मजेदार वीडियो फैंस और दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इसमें Actress मोना सिंह ने हार्ट इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दी.

बता दें कि यह फिल्म वीर के निर्देशन में पहला कदम है, वहीं वीर और आमिर के मजेदार वीडियो फैंस को दीवाना बना रहे हैं. अब देखना होगा कि वीर के निर्देशन में बनी फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है. फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले अगले साल 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

एनएस/

Leave a Comment