इस्लाम के नाम पर कलंक, इंसानियत के नाम पर धब्बा है पाकिस्तान: कारी अबरार जमाल

सहारनपुर, 13 दिसंबर . जमीयत हिमायतुल इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी अबरार जमाल ने इस्लाम का मजाक बनाने के आरोप में तीखा हमला बोला है. उनका कहना है कि Pakistan ने इस्लाम के किरदार को दुनिया में सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है. फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर भी कारी अबरार जमाल ने प्रतिक्रिया दी है.

कारी अबरार जमाल ने से बातचीत में कहा कि Pakistan में सबसे अधिक मक्कारी, अय्याशी, आतंकवाद, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार है. Pakistan को इस्लाम के नाम पर स्थापित किया गया था, लेकिन Pakistan और इस्लाम का आपस में कोई मेल नहीं है. इस्लाम में तो वजू के पानी को भी अधिक बहाने की इजाजत नहीं है, लेकिन इस्लाम के नाम पर बना Pakistan बेगुनाहों की जान ले रहा है.

उन्होंने Pakistan पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आतंकवादियों को Pakistan की सेना संरक्षण देती है. ऐसे Pakistan का किसी भी तरह से पर्दाफाश हो रहा है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. किसी फिल्म, मुहिम, या किसी भी तरीके से Pakistan का असली चेहरा लोगों के सामने लाना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग इंसानियत को जिंदा रखना चाहते हैं तो Pakistan का बहिष्कार करें. Pakistan न सिर्फ इस्लाम के नाम पर कलंक है, बल्कि इंसानियत के नाम पर भी दाग और धब्बा है. Pakistan जब तक अपनी मानसिकता के साथ आगे बढ़ता रहेगा, तब तक दुनिया में आतंकवाद रहेगा और खूब खराबा होता रहेगा.

कारी अबरार जमाल का कहना है कि अगर दुनिया में शांति स्थापित करनी है तो Pakistan और आतंकवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़नी होगी.

‘धुरंधर’ फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा देश जो दिन-रात आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा हो और आतंकियों को संरक्षण दे रहा हो, उसका पर्दाफाश होना जरूरी है. ‘धुरंधर’ फिल्म में अगर Pakistan को बेनकाब किया गया है तो यह अच्छी बात है, लेकिन अगर कोई फिल्म धर्म के खिलाफ बनती है तो यह ठीक नहीं है.

उन्होंने कहा कि जब हम इबादत करते हैं तो मिट्टी को चूमते हैं. इस मिट्टी की हिफाजत करना हम सबकी जिम्मेदारी है. इस मिट्टी से मोहब्बत करनी चाहिए. देश के लिए जीना, मरना, और राष्ट्र सर्वोपरि—यह सबकी भावना होनी चाहिए. देश को भी हमें बहुत कुछ देना चाहिए. देश की बात आए तो सब कुछ न्योछावर कर देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों के लिए दुनिया में अगर सबसे सुरक्षित जगह है तो वह India ही है.

वंदे मातरम को लेकर कारी अबरार जमाल ने कहा कि वंदे मातरम पर कोई बहस ही नहीं होनी चाहिए. राष्ट्रीय गीत सबको गाना चाहिए. इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. वतन से बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं हो सकता. राष्ट्र है तो सब कुछ है और राष्ट्र नहीं तो कुछ भी नहीं. यह लोकतांत्रिक देश है, सबको अपने धर्म के हिसाब से रहने की आजादी है, लेकिन अगर इस धरती के गौरव की बात हम कर रहे हैं, तो इसमें क्या गलत है?

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment