
रांची, 29 नवंबर . कर्नाटक में Chief Minister पद के लिए हो रहे खींचतान पर Political प्रतिक्रियाएं तेज हैं. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सर्वजीत ने Saturday को देश की राजनीति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि लोगों में सेवा की भावना समाप्त हो गई है.
राजद नेता सर्वजीत ने कहा, “अभी राजनीति में सेवा की भावना समाप्त हो गई है और लोग सिर्फ कुर्सी के लिए परेशान हैं. अगर लोग कुर्सी के लिए परेशान होंगे, तो विवाद उत्पन्न होगा. वहीं जब त्याग और सेवा की भावना से राजनीति कीजिएगा तो विवाद नहीं होगा. मैं सिर्फ कांग्रेस के लिए यह नहीं बोल रहा हूं. यह सभी दलों में और सभी राज्यों में लागू होता है. Maharashtra में भी कुछ उठा-पटक चल रहा है.”
उन्होंने कहा, “अभी राजनीति में मौजूद लोग सेवा नहीं करना चाहते हैं. यह चलता रहेगा. देश के बड़े-बड़े नेता देश में जो स्थितियां पैदा कर रहे हैं, वह नुकसानदायक है. मुझे ऐसा अनुभव हो रहा है कि एक समय आएगा जब देश के युवा सड़कों पर उतरेंगे और देश की नई दिशा और दशा तय करेंगे.”
दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की आपसी खींचतान ने प्रदेश की विकास दर को धीमा कर दिया है. शाहदेव ने कहा, “कर्नाटक में Chief Minister और उपChief Minister के बीच में क्या हो रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है. राज्य में जो सत्ता का संघर्ष कर रहा है, उसने प्रदेश की पूरी विकास दर को धीमा कर दिया है. विकास परियोजनाओं के बारे में कौन सोचेगा? सचिवालय खाली पड़े हुए हैं, विधायक कभी दिल्ली जा रहे हैं, कभी कर्नाटक में गुपचुप मीटिंग हो रही है. इन सभी चीजों में जनता का किसी को ख्याल नहीं है.”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस एक राज्य में सत्ता में है, लेकिन आपस के बीच उनमें जो महत्वकांक्षा है, वह लोगों के जनसभावना पर भारी पड़ रहा है. कांग्रेस की सच्चाई है कि उनके लिए जनता का विकास नहीं बल्कि खुद का विकास मायने रखता है.”
–
एससीएच/डीएससी