बिहार में टूटेगा 2010 का रिकॉर्ड, 225 सीटों पर होगी एनडीए की जीत : संजय जायसवाल

बेतिया, 8 नवंबर . BJP MP संजय जायसवाल ने कहा कि औरंगाबाद से लेकर सहरसा और चंपारण तक जनता में जो उत्साह इस बार दिख रहा है, वो अभूतपूर्व है. एनडीए Government ने बिहार की जनता के लिए जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं, उनका असर साफ नजर आ रहा है. जनता ने मन बना लिया है कि इस बार रिकॉर्ड मतों से एनडीए को जिताना है.

उन्होंने से कहा, “इस बार 2010 का इतिहास टूटेगा. हमारा नारा है ‘2025, नरेंद्र और नीतीश इस बार 225’. बिहार की जनता इस नारे को साकार कर दिखाएगी.”

गृह मंत्री अमित शाह के बयान (जिसमें उन्होंने कहा था कि एनडीए 160 से अधिक सीटें जीतेगा) पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने समर्थन जताते हुए कहा, “अमित शाह ने बिल्कुल सही कहा है. हम लोग इस बार 2010 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे और अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेंगे.”

संजय जायसवाल ने Prime Minister Narendra Modi के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 1937 में वंदे मातरम् को टुकड़ों में बांटा गया था और वहीं से विभाजन के बीज बोए गए थे.

जायसवाल ने कहा, “मुस्लिम लीग ने देश की आजादी की सबसे बड़ी पहचान ‘वंदे मातरम्’ गीत को दो हिस्सों में बांट दिया. उन्होंने कहा था कि हम केवल आठ पंक्तियां ही मानेंगे. वहीं से देश के बंटवारे की शुरुआत हुई थी. लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है. अब पूरा देश एकजुट है.”

पहले चरण की वोटिंग पर प्रशांत किशोर के बयान (ये बदलाव के लिए वोटिंग है) पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा, “ये बदलाव नहीं, समर्थन की वोटिंग है. प्रशांत किशोर की पार्टी की हालत इतनी खराब है कि अगर उनके किसी उम्मीदवार को पांच हजार वोट भी मिल जाएं तो ये उनके लिए उपलब्धि होगी.”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जिसका नेता खुद डर की वजह से चुनाव नहीं लड़ रहा, जिसकी पार्टी के बड़े नेता मैदान से भाग रहे हैं, उनके उम्मीदवार को दो-चार हजार वोट मिल जाएं, तो इसमें क्या दोष है?”

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जायसवाल ने कहा, “सभी जेन-जी पीएम मोदी के साथ हैं. राहुल गांधी खुद नहीं जानते कि वे क्या बोलते हैं. सच कहें तो राहुल गांधी पर विश्वास शायद केवल उनकी माता करती हैं, वरना इस देश में अब कोई नहीं करता.”

वीकेयू/एएस